फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota Mayor Anusuya Goswami: Businesswoman Who Rose from BJP Mahila Morcha to Civic Leadership

बिजनेस वुमन हैं कोटा की नई महापौर अनुसुइया गोस्वामी: महिला मोर्चा से निगम की कमान तक जानें सियासी सफर

Fri, 25 Sep 2026 06:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 25 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

बिजनेस वुमन अनुसुइया गोस्वामी अब कोटा नगर निगम की महापौर हैं। वार्ड 98 से पार्षद चुनी गईं गोस्वामी ने पद संभालने के बाद ग्रीन- क्लीन सिटी, बेहतर कचरा प्रबंधन और स्मार्ट वार्डों पर फोकस करने की प्राथमिकताएं बताई हैं।

विज्ञापन
Kota Mayor Anusuya Goswami: Businesswoman Who Rose from BJP Mahila Morcha to Civic Leadership
कोटा की नवनिर्वाचित महापौर अनुसुइया गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला मोर्चा में शहर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की जिम्मेदारियां संभाल चुकीं अनुसुइया गोस्वामी अब कोटा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर हैं। वार्ड 98 से पार्षद चुनी गईं गोस्वामी ने पद संभालते ही ग्रीन- क्लीन सिटी, बेहतर कचरा प्रबंधन और स्मार्ट वार्डों को प्राथमिकता बताया है।

विज्ञापन


महिला मोर्चा से शुरू हुआ संगठनात्मक सफर
अनुसुइया गोस्वामी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़ी रही हैं। पार्टी के महिला मोर्चा में उन्होंने शहर से लेकर प्रदेश स्तर तक अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। वे महिला मोर्चा की शहर जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के पद पर भी रह चुकी हैं। संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहने के चलते पार्टी ने उन्हें महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया।
विज्ञापन


वार्ड 98 से पहुंचीं महापौर की कुर्सी तक
अनुसुइया गोस्वामी वार्ड 98 से पार्षद चुनी गईं। इसके बाद महापौर पद की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उन्होंने कोटा नगर निगम की कमान संभाल ली। अनंत चतुर्दशी के उत्सव के बीच उन्होंने महापौर पद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस वुमन हैं नई महापौर
राजनीति के साथ-साथ अनुसुइया गोस्वामी कारोबार से भी जुड़ी हैं। वे अपना थोक और रिटेल संबंधी कारोबार संभालती हैं। उनकी उम्र 51 वर्ष है और उन्होंने 10वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी घोषित संपत्ति में 33 लाख 12 हजार 580 रुपये की चल संपत्ति और 75 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उन पर 14 लाख 81 हजार 145 रुपये का होम लोन भी है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

ये भी पढ़ें: कोटा: 59 बनाम 65... कोटा मेयर चुनाव के नतीजे ने चौंकाया, अनुसुईया गोस्वामी जीतीं; क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज

ग्रीन और क्लीन सिटी पर फोकस
महापौर पद संभालने के बाद अनुसुइया गोस्वामी ने कोटा को ग्रीन और क्लीन सिटी बनाने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इसके साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और बेहतर करने पर जोर रहेगा।


वार्डों को स्मार्ट बनाने की योजना
महापौर की प्राथमिकताओं में शहर के वार्डों को स्मार्ट वार्ड के रूप में विकसित करना भी शामिल है। इसके लिए वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया जाएगा। उनका कहना है कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

अब सामने शहर की बड़ी जिम्मेदारी
संगठन में लंबे समय तक काम करने के बाद अनुसुइया गोस्वामी के सामने अब पार्टी संगठन से अलग शहरी प्रशासन की जिम्मेदारी है। कोटा जैसे बड़े शहर में सफाई, कचरा प्रबंधन, वार्डों का विकास और स्थानीय समस्याओं का समय पर समाधान उनके कार्यकाल के प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed