फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota Dussehra fair will not be programmed this year due to coronavirus, 2nd cancellation in 126 years

राजस्थानः कोरोना की भेंट चढ़ा कोटा का ऐतिहासिक दशहरा मेला, 126 वर्षों के इतिहास में दूसरी बार हुआ रद्द

Sun, 18 Oct 2020 09:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 18 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Kota Dussehra fair will not be programmed this year due to coronavirus, 2nd cancellation in 126 years
Kota Dussehra - फोटो : twitter@kota dussehra

राजस्थान में कोटा का ऐतिहासिक दशहरे का मेला इस बार कोरोना की भेंट चढ़ गया। मेले की भव्यता इस बार दिखाई नहीं देगी।  विशेषज्ञों ने कहा कि कोटा दशहरा मेला रद्द करना अपने 126 साल के इतिहास में दूसरा उदाहरण है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोटा के नगर निगम आयुक्त कीर्ति राठौर ने कहा कि कोरोना के प्रसार को देखते हुए किसी भी प्रकार की बड़ी धार्मिक मण्डली और सरकारी आयोजनों पर रोक लगाने के लिए मेला को रद्द कर दिया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ पारंपरिक दशहरा अनुष्ठान प्रतीकात्मक रूप से किए जाएंगे लेकिन हर साल की तरह एक महीने का मेला नहीं होगा।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि रावण दहन का काम औपचारिक तौर पर ही होगा। राठौड़ ने आगे कहा कि रावण और उसके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकरण का पुतला मात्र 11 फीट ऊंचे होंगे, जिसमें सीमित संख्या में अधिकारी और हितधारक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा में सर्वप्रथम दशहरे के तीन दिवसीय मेले के आयोजन 1892 में शुरू हुई थी। इसके बाद वर्ष 1989 में इस मेले में आंशिक बाधा उस में आई थी उस साल छह सितंबर को सांप्रदायिक दंगे के बाद कोटा में बहुत ही अधिक तनाव का माहौल था।


इसके  बावजूद तत्कालीन नगर परिषद प्रशासन ने इसके आयोजन का फैसला किया और यह मेला शुरू हुआ भी लेकिन अलर्ट मिलने के बाद मेले के आयोजन के दौरान किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तत्कालीन जिला कलेक्टर ने बीच में ही अचानक दशहरा मेले बंद करने की घोषणा कर दी थी। अब 2020 में कोरोना ने इस शुभ आयोजन में व्यवधान डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed