{"_id":"65754c2c61d9547e6a0f72d9","slug":"kirodilal-meena-said-that-the-one-who-will-be-blessed-by-bala-ji-will-become-the-chief-minister-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP CM Face: 'बाला जी की कृपा जिस पर होगी वही बनेगा मुख्यमंत्री', दरबार में माथा टेक बोले किरोड़ीलाल मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP CM Face: 'बाला जी की कृपा जिस पर होगी वही बनेगा मुख्यमंत्री', दरबार में माथा टेक बोले किरोड़ीलाल मीणा
Sun, 10 Dec 2023 10:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:58 AM IST
सार
New CM of Rajasthan : मेहंदीपुर बालाजी के दरबार पहुंचे विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि कृपा का पता नहीं लगता किस पर हो जाए।
विज्ञापन
बालाजी दरबार में प्रार्थना करते किरोणीलाल मीणा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक और राजस्थान के दिग्गज नेताओं में शुमार डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा शनिवार शाम करीब 7 बजे दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। वहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। दर्शनों के दौरान विधायक मीणा को मंदिर के पुजारियों ने बालाजी महाराज का टीका लगाकर उनकी अगवानी की। साथ ही ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने उन्हें बालाजी महाराज की मोदक प्रसादी भेंट की।
विज्ञापन
मीडिया से हुए रूबरू
दर्शनों के बाद विधायक डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि बालाजी मंदिर मेरे गृह जिले में आता है। इसलिए मैं यहां दर्शन करने के लिए आता रहता हूं। मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस पर बालाजी महाराज की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा होगी, प्रदेश का मुख्यमंत्री वही बनेगा। और कृपा का पता नहीं लगता किस पर हो जाए। इस दौरान उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर बताया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
इस दौरान जिले में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक मीना का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बालाजी थाना प्रभारी बुद्धिप्रकाश, टोडाभीम थाना प्रभारी बृजेश मीना, पटवारी राकेश कुमार मीना, विजेंद्र सीमला, दीपक सीमला, लोकेश मीना, मुकेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन