{"_id":"63f33ec24aaf8a2a5a07eb50","slug":"kidnapping-of-innocent-playing-outside-the-house-in-rajsamand-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजसमंद में घर के बाहर खेल रही मासूम का अपहरण, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजसमंद में घर के बाहर खेल रही मासूम का अपहरण, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर पकड़ा आरोपी
Mon, 20 Feb 2023 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Feb 2023 03:05 PM IST
सार
राजसमंद में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम के अपहरण केस में पुलिस ने फुर्ती दिखाते आरोपी के मोबाइल फोन को ट्रैक कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजसमंद जिले के भीम थाना कस्बे के बरतु इलाके में कल शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को किसी ने अगवा कर लिया। कुछ देर तलाश करने के बाद परिजनों को जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की।
विज्ञापन
घटना को लेकर पुलिस थाना अधिकारी संगीता बंजारा ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बच्ची के अपहरण के पीछे रिश्तेदार हिम्मत सिंह पर शक जाहिर किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीमें गठित कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। घटना को देखते हुए राजसमंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बेरवा मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए राजसमंद से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस की लगातार प्रयास करती रही। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह को ढूंढ निकाला और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन