{"_id":"9589b808726137034bb3a69b30e2b25e","slug":"khurshid-get-notice-on-his-distputed-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादास्पद बयान देने पर खुर्शीद को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादास्पद बयान देने पर खुर्शीद को नोटिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर की स्थानीय अदालत ने केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरविंदर सिंह ने आप के सदस्य और वकील पूनम चंद भंडारी की याचिका पर शनिवार को नोटिस दिया।
कोर्ट ने विदेश मंत्री को 5 मार्च को खुद या अपने वकील के जरिए पेश होने का निर्देश दिया है।
आप के प्रदेश लोकपाल भंडारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि खुर्शीद ने पिछले महीने कहा था कि आम आदमी पार्टी अपने मूर्खता, अराजकतावादी और जुरासिक विचारों से सिस्टम को नष्ट कर रही है।
विज्ञापन