फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: When the rape victim did not get justice, the family climbed on the tank

Kekri News: दुष्कर्म पीड़िता को नहीं मिला न्याय तो टंकी पर चढ़ा परिवार, पुलिस ने आश्वासन देकर नीचे उतारा

Thu, 12 Dec 2024 04:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 12 Dec 2024 04:38 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा और केकड़ी शहर पुलिस थानाधिकारी कुसुमलता मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े परिवारजनों को समझा कर नीचे उतारा। साथ ही स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Kekri News: When the rape victim did not get justice, the family climbed on the tank
टंकी पर चढ़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता के परिवार के चार सदस्य, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष अजमेर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर उन्हें नीचे उतारा।

विज्ञापन


गुरुवार को एक नाबालिग से दुष्कर्म के एक साल पुराने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी व न्याय की मांग को लेकर पीड़िता का परिवार केकड़ी में पानी की टंकी पर चढ़ गया। अजमेर रोड पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में बनी इस टंकी पर चढ़े परिवार में एक पुरुष व तीन महिलाएं शामिल थीं। इस घटना से यहां हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा और केकड़ी शहर पुलिस थानाधिकारी कुसुमलता मीणा मौके पर पहुंचे। इस घटना से पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी आज केकड़ी में सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में इस वाकये के गंभीर रूप धारण करने की आशंका बन गई। पुलिस अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े परिवारजनों को समझाने और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की। पुलिस की जान में जान तब आई, जब समझाइश के बाद परिवारजन टंकी से नीचे उतर गए। बाद में उन्हें पुलिस ने थाने ले जाकर बातचीत की। पुलिस प्रशासन ने परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2023 में जब वह अपने घर में अकेली थी तो एक आरोपी ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बाद आरोपी ने धमकियों और प्रताड़नाओं का सिलसिला जारी रखा। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब उसके गर्भवती होने का पता चला और इस घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत कई बार प्रशासन से की, लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने मामले में लापरवाही बरती है, जिससे पीड़िता की जान को खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed