फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Speeding car hits bike rider, young man dies during treatment in JLN hospital

Kekri News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जेएलएन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत

Sun, 10 Nov 2024 03:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 03:36 PM IST
सार

जिले के टांटोती में स्टेट हाईवे से कस्बे की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Kekri News: Speeding car hits bike rider, young man dies during treatment in JLN hospital
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी के टांटोती कस्बे में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक मुकेश जाट की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर बाजार जाने के लिए निकलते समय वह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। युवक को उपचार के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात को एक पेट्रोल पंप के सामने स्टेट हाईवे पर हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सराना थाना पुलिस के अनुसार राममालिया गांव का रहने वाला 26 वर्षीय युवक मुकेश जाट टांटोती में एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। गत रात्रि वह बाजार से कुछ सामान लाने के लिए पेट्रोल पंप से बाइक लेकर निकला। इसी दौरान स्टेट हाइवे पर कस्बे की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


कार की टक्कर से मुकेश उछलकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उधर कार में सवार तीन अन्य लोग भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों द्वारा मुकेश व कार में सवार तीनों जनों को टांटोती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर गंभीर घायल युवक मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की काफी भीड़ हो गई और वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि इस दौरान घायल कार सवार बिना इलाज कराए ही अस्पताल से गायब हो गए। भीड़ की गहमागहमी के बीच कार सवार कब चुपचाप निकल गए, इसका किसी को पता ही नहीं चला। उधर रात को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में मुकेश जाट ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले के संबंध में प्रभुलाल जाट ने पुलिस में रिपोर्ट दी है कि मुकेश जाट सड़क के किनारे मोटर साइकिल लेकर खड़ा था, इसी दौरान कार ने गलत दिशा से तेज गति में आकर उसे चपेट में ले लिया। सराना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed