{"_id":"678a1cf19974dbec7e04ba9c","slug":"kekri-news-police-officer-did-this-work-in-extreme-cold-people-gave-lots-of-blessings-know-the-matter-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: कड़ाके की ठंड में सर्द हवाओं के बीच थानाधिकारी ने किया ये काम, लोगों ने दी ढेरों दुआएं, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: कड़ाके की ठंड में सर्द हवाओं के बीच थानाधिकारी ने किया ये काम, लोगों ने दी ढेरों दुआएं, जानिए मामला
Fri, 17 Jan 2025 02:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:36 PM IST
सार
गुरुवार को कड़ाके की ठंड व सर्द हवाओं के बीच रात्रि 11 बजे जब वे शहर में गश्त करने निकलीं, तो सड़कों पर व खुले आसमान के नीचे इधर उधर दुबककर ठिठुरते हुए रात गुजार रहे कई बेसहारा व बेघर लोग पहले तो उन्हें देखकर घबरा गए, मगर फिर जो हुआ, उसे देखकर उनके होंठों से दुआएं निकलने लगीं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केकड़ी सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा कल रात गश्त करने निकलीं और सड़कों पर सर्दी के कहर से बेहाल असहाय लोगों को देखकर रात में ही एक दुकान खुलवाकर ढेर सारे कम्बल खरीदकर जरूरतमंद लोगों में बांटे। अचानक पुलिस की वर्दी में आई अधिकारी को देखकर पहले तो वे लोग घबराए, मगर फिर जो हुआ उसे देखकर इन असहाय लोगों के मुंह से केवल एक ही बात निकली कि भगवान तुम्हारा भला करे।
विज्ञापन
थानाधिकारी की इस कार्रवाई से एक बहादुर व कर्मठ पुलिस अधिकारी की अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए उनका इंसानियत व मानवीय गुणों से भरा वह रूप भी उजागर हुआ, जो आमजन के लिए अत्यंत सुखद व सुकून महसूस कराने वाला था। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे पहले भी ऐसा करती रही हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि थानाधिकारी कुसुमलता मीणा का हाल ही में अजमेर रेंज से भरतपुर रेंज में ट्रांसफर हो चुका है और वे पदस्थापना की प्रतीक्षा में हैं। उनका कहना है कि किसी को भी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने में पीछे नहीं रहना चाहिए, इसी में समाज, शहर और राष्ट्र का कल्याण है।
विज्ञापन