{"_id":"6705e9e0f2bd40250c0fb7e8","slug":"kekri-news-fire-broke-out-in-trailer-cabin-at-bandanwada-toll-post-driver-and-operator-saved-their-lives-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: बांदनवाड़ा टोल नाके पर ट्रेलर की केबिन में लगी आग, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: बांदनवाड़ा टोल नाके पर ट्रेलर की केबिन में लगी आग, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 09 Oct 2024 07:56 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:56 AM IST
सार
बांदनवाड़ा के समीप टोल नाके पर मंगलवार शाम को एक ट्रेलर की केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर का चालक व परिचालक समय रहते ही केबिन से कूदकर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। समय पर दमकल नहीं पहुंचने पर टोलकर्मियों व ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधनों से जैसे-तैसे आग बुझाई।
विज्ञापन
ट्रेलर के केबिन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केकड़ी जिले में भिनाय थाने के बांदनवाड़ा क्षेत्र में नेशनल हाइवे 48 पर स्थित टोल नाके पर मंगलवार शाम को एक ट्रेलर की केबिन में आग लग गई। अचानक लगी इस आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रेलर की केबिन आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि ट्रेलर की केबिन में मौजूद ड्राइवर व क्लीनर समय रहते ही बाहर कूद गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
घटना शाम करीब 4 बजे की है। नेशनल हाइवे पर बांदनवाड़ा स्थित टोल नाके पर भीलवाड़ा की तरफ से एक ट्रेलर आकर रुका और वह टोल नाके को क्रॉस करता, इससे पहले ही उसकी केबिन में आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर का ड्राइवर व क्लीनर दोनों जने तुरन्त केबिन से बाहर कूद गए, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
आग की भभकती लपटों को देखकर मौके पर मौजूद टोलकर्मियों व अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना बांदनवाड़ा में दमकलकर्मियों को दी गई, इस बीच टोलकर्मी व ग्रामीणों ने आग बुझाने के जतन शुरू कर दिए। हालांकि दमकल नहीं आई, मगर मौके पर मौजूद लोग ही स्थानीय संसाधनों व एक पानी के टैंकर से जैसे-तैसे आग बुझाने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही बांदनवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज गिरधारी सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन