{"_id":"67ab82224e5ea06d61074a25","slug":"kekri-news-career-fair-organized-for-building-the-future-of-students-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए कॅरियर मेले का आयोजन, विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए कॅरियर मेले का आयोजन, विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन
Tue, 11 Feb 2025 10:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:30 PM IST
सार
कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को भविष्य में जीवन की राह चुनने में आसानी हो इसके लिए उनकी अभिरुचि के अनुरूप विविध क्षेत्रों के बारे में मार्गदर्शन देने के लिए केकड़ी में कॅरियर मेला लगाया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने वार्ताओं व प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करते जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार के निर्देशानुसार केकड़ी के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलवार को कॅरियर मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी थे, जबकि अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा ने की।
विज्ञापन
मेले में विशेष रूप से आमंत्रित किए गए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्र में कॅरियर बनाने के अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारियां दी गईं। इन विशेषज्ञों में सीए आशीष जैन, डॉ. पवन सिंहल, डॉ. शैलेन्द्र जांगिड़, यूको बैंक प्रबंधक शीतल तंवर, रक्षा क्षेत्र से एनसीसी ऑफिसर एवं प्रधानाचार्य रामधन प्रजापत, कृषि विभाग के सहायक निदेशक सांवरलाल जाट शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. गोपाल चंचल ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए विशेषज्ञों की वार्ता के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। इनमें मोबाइल रिपेयरिंग, रक्षा क्षेत्र, फाइनेंस एवं बिजनेस इंडस्ट्रीज, कंप्यूटर एवं डिजिटल कॅरियर, रंगोली एवं मेहंदी व्यवसाय, महिला जन अधिकार, मेडिकल एंड हेल्थ केयर, ब्यूटी एंड वेलनेस केयर, कुम्हार की नई तकनीक, बॉयोडाटा काउंटर, सरकारी नौकरियां एवं प्रतियोगी परीक्षा काउंटर आदि विविध रोजगारोन्मुखी स्टॉल्स सजाई गई।
कॅरियर मेले में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और कॅरियर को लेकर अपने सवाल विशेषज्ञों से पूछे व अपनी जिज्ञासा शांत की। मेले के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने छात्रों को व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक प्रयास और लक्ष्य निर्धारण से संबंधित टिप्स भी दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यार्थियों को अपने भविष्य और कॅरियर की चिंता सताने लगती है। वह आगे की पढ़ाई में कॅरियर के अनुरूप विषय का चयन करता है। जिसमें सफलता से उसका भविष्य तय होता है। अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्कूली और उच्च शिक्षा की पढ़ाई में कॅरियर और व्यावसायिक शिक्षा को महत्व दिया गया है। विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरियर विकल्पों के बारे में जागरूक करने और उनकी रुचि के अनुसार आदर्श करियर क्या है, इसके बारे में बताने के लिए ये मेले अत्यंत उपयोगी हैं।