फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News body kept in mortuary for four days could not be identified police got it cremated

Kekri News: चार दिन से मोर्चरी में रखे शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार

Mon, 24 Feb 2025 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 05:54 PM IST
सार

चार दिन से मोर्चरी में रखे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं, केकड़ी पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवाया।

विज्ञापन
Kekri News body kept in mortuary for four days could not be identified police got it cremated
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद भी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर की मोर्चरी में रखे शव की पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी। सिटी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। केकड़ी सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि गत 17 फरवरी को केकड़ी में ब्यावर रोड पर बेसुध मिले युवक की 19 फरवरी को अजमेर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। तभी से युवक का शव जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर की मोर्चरी में रखा हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने युवक की पहचान के लिए हरसंभव उपाय किए, लेकिन पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी। रविवार को एएसआई शंकरलाल खींची अजमेर पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने अपने स्तर पर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस ने जांच के लिए मृतक का डीएनए और कपड़े आदि सुरक्षित रखवाए हैं। साथ ही फोटोग्राफ्स आदि भी संरक्षित किए हैं।
विज्ञापन


मामले के अनुसार गत 17 फरवरी को ब्यावर रोड निवासी प्रहलाद शर्मा ने जानकारी दी कि यहां गंभीर रूप से बीमार एक युवक पड़ा है, जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है तथा हिंदू प्रतीत हो रहा है। उसके दाहीने हाथ पर अंग्रेजी में SSMK लिखा है, जिसके सिर पर काले बाल व काली दाढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस 108 के जरिए युवक को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से उसे 18 फरवरी को अजमेर रेफर कर दिया गया। उक्त युवक की 19 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर अजमेर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed