फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: An elderly man under the influence of alcohol killed his wife by beating her, son filed a case

Kekri News : शराब के नशे में बुजुर्ग ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, बेटे ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया

Sun, 24 Nov 2024 04:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 04:00 PM IST
सार

शराब के नशे में बुजुर्ग दंपति के बीच हुए झगड़े में पति ने अपनी पत्नी को लकड़ी से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। अब दंपति के बेटे ने अपने पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Kekri News: An elderly man under the influence of alcohol killed his wife by beating her, son filed a case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के सराना थाना क्षेत्र के किटाप गांव में एक बुजुर्ग दंपति के आपसी झगड़े में हुई मारपीट से पत्नी की मौत हो गई। पति के शराब पीकर आने की वजह से उनके बीच आए दिन झगड़े होते थे लेकिन शनिवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि वृद्ध पति शंभू भील ने लकड़ी से अपनी पत्नी शांति भील के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


टांटोती कस्बे के समीपवर्ती ग्राम किटाप में गत रात्रि हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कहा कि शराब के कारण एक बुजुर्ग महिला को जान से हाथ धोना पड़ गया और परिवार तबाह हो गया। घटना को लेकर दंपति के बेटे किशन ने सराना थाने में पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थानाधिकारी विजय सिंह मीणा ने बताया कि मामले में मृतका शांति भील (62) के बेटे किशन ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसके पिता शंभू भील आए दिन शराब पीकर उसकी मां शांति से झगड़ा करता था। यहां तक कि अधिकांश बार नौबत मारपीट करने तक पहुंच जाती थी। गत रात भी उसके पिता ने शराब पीकर मां के साथ झगड़ा किया। नशे और गुस्से में उसके पिता शंभू ने एक लकड़ी से मां पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के समय आरोपी बहुत नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर मृतका के शव को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस शव को टांटोती सीएचसी अस्पताल में ले गई जहां गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे किशन की रिपोर्ट पर पिता के खिलाफ का हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed