फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Ajmer District Collector visited Kekri, inspected night shelter and Annapurna Kitchen

Kekri News: अजमेर जिला कलेक्टर का केकड़ी दौरा, रैन बसेरे व अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए

Sat, 04 Jan 2025 11:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:38 PM IST
सार

अजमेर जिला कलेक्टर लोकबन्धु शनिवार को केकड़ी क्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय, चिकित्सालय, रैन बसेरा और अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर केकड़ी चंद्रशेखर भंडारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
Kekri News: Ajmer District Collector visited Kekri, inspected night shelter and Annapurna Kitchen
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिला कलेक्टर लोकबन्धु ने शनिवार को केकड़ी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर प्रभारियों व कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने सभी प्रभारियों को पत्रावलियों के उचित एवं व्यवस्थित संधारण के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में समस्त कार्य ई-फाइलिंग सिस्टम से ही किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेजों की जांच व रखरखाव की व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित संधारण के संबध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को पूरी तरह अपडेट रखने के साथ ही लंबित वाद और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान जिला कलेक्टर ने केकड़ी  चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न परिसरों, प्रांगण तथा भवनों और निर्माणाधीन कार्यों को देखा और अस्पताल की सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार की जरूरत बताते हुए इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अनाज मंडी केकड़ी एवं ग्राम पंचायत जूनिया स्थित अन्नपूर्णा रसोई केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां कार्यरत कार्मिकों को भोजन थाली की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही साप्ताहिक मेनू, टोकन व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, किचन व मेस का भी निरीक्षण किया। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस रसोई केंद्र की शुरुआत की है, इसमें जरूरतमंद लोगों को गुणवत्ता युक्त खाना मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

कलेक्टर ने सर्दी और शीतलहर के मद्देनजर शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त विक्रम जोरवाल को निर्देश दिए कि रात दस बजे के बाद जो लोग खुले आसमान के नीचे सो रहे हों, उन लोगों को आश्रय स्थलों में लाया जाए। 


साथ ही रैन बसेरे में उचित रोशनी के लिए एलईडी लगाने, शौचालय में साफ-सफाई  करवाने, यात्रियों को दिए जाने वाले गद्दे की बेडशीट को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरा स्टाफ को ठहरने वाले लोगों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी रखने की हिदायत भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed