{"_id":"67459cfe4c305d561108ecf1","slug":"kekri-news-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-with-a-sari-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: घर की कलह ने ले ली युवक की जान, साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: घर की कलह ने ले ली युवक की जान, साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 26 Nov 2024 03:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:33 PM IST
सार
केकड़ी शहर में सोमवार की रात काजीपुरा बस्ती में मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले एक युवक ने गले में साड़ी का फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
मृतक सूरज तेली का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केकड़ी शहर के काजीपुरा इलाके में बीती रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक युवक सूरज तेली (35) पुत्र श्योजीराम आसरवां मूंडिया का रहने वाला है, जो अभी यहां काजीपुरा इलाके में डोराई का रास्ता पर अपनी मां के साथ रहता था। घटना का पता चलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने युवक को फंदे से नीचे उतार कर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि युवक सूरज तेली दिहाड़ी पर मजदूरी करता है। सूरज अपनी पत्नी को कुछ समय पहले ही पीहर छोड़कर आया था। तभी से घर में आपसी कलह चल रहा था। बीती रात सूरज ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि सूरज का एक भाई भी शहर में एक अन्य मकान में रहता है।
विज्ञापन
सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एसआई बनवारीलाल मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। मंगलवार सुबह पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक ने आत्महत्या किस कारण से की है, इसके बारे में पड़ताल की जा रही है।