फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri: Entrepreneurs handed over consent letters to Collector, Rico Industrial Area to be built in 250 Bigha

Kekri: उद्यमियों ने कलेक्टर को सौंपे 1000 करोड़ रुपये के सहमति पत्र, 250 बीघा में बनेगा रीको इंडस्ट्रियल एरिया

Tue, 22 Oct 2024 08:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 08:37 AM IST
सार

राजस्थान राइजिंग इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत निवेश की सहमति जताते हुए केकड़ी जिले के उद्योगपतियों, मंडी व्यापारियों एवं खुदरा व्यवसायियों ने लगभग 1000 करोड़ रुपये के कुल 172 एमओयू के सहमति पत्र सोमवार को जिला कलेक्टर को सौंपे।

विज्ञापन
Kekri: Entrepreneurs handed over consent letters to Collector, Rico Industrial Area to be built in 250 Bigha
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यहां रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसोसिएशन भवन में राजस्थान राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, रीको के गुरदीप सिंह, उपखंड अधिकारी सुभाषचन्द्र हेमानी, मंडी सचिव उमेश शर्मा, जिला उद्योग केंद्र टोंक के कुलदीप बड़सर सहित अन्य अधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि केकड़ी के सापण्दा रोड पर 250 बीघा का नया रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का एक प्रस्ताव नगर परिषद की ओर से स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भिजवाया गया है।

विज्ञापन


बैठक में विभागीय अधिकारियों ने इन्वेस्टमेंट समिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती केकड़ी के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि आपसी चर्चा के बाद केकड़ी के उद्योगपतियों, मंडी व्यापारियों एवं खुदरा व्यापारियों ने निवेश की सहमति जताते हुए लगभग 1000 करोड़ रुपये के कुल 172 एमओयू के सहमति पत्र जिला कलेक्टर को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि नया रीको क्षेत्र विकसित होने के बाद केकड़ी के औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। शुरुआत में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती की ओर से जिला कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रमुख उद्योगपति शिवरतन मूंदड़ा, बृजेश पारीक, महेश मंत्री, राजकुमार राठी, आशीष जैन अजगरा, अंकित जैन, शिवकुमार बियानी, निरंजन तोषनीवाल, गौतम कर्णावट, अमित पारीक, सुमित काबरा, नरेंद्र कोडवानी, राकेश शर्मा, हरिप्रकाश हेड़ा, पुनीत बजाज, मुकेश गदिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंहल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed