{"_id":"670674623197aa3d5d01cc34","slug":"kekri-cattle-are-being-tied-by-encroaching-irrigation-department-building-in-bhinay-bar-council-made-demand-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri: भिनाय में सिंचाई विभाग भवन पर अतिक्रमण कर बांधे जा रहे मवेशी, पता चलने पर अभिभाषक परिषद ने की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri: भिनाय में सिंचाई विभाग भवन पर अतिक्रमण कर बांधे जा रहे मवेशी, पता चलने पर अभिभाषक परिषद ने की ये मांग
Wed, 09 Oct 2024 05:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:47 PM IST
सार
Kekri: केकड़ी जिले के भिनाय कस्बे में सिंचाई विभाग का भवन अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। विभाग की अनदेखी के चलते यह भवन अब अतिक्रमण का शिकार होकर निजी मवेशी बांधने के काम आ रहा है। अभिभाषक परिषद ने बेकार पड़े इस भवन में अब मुंसिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
भिनाय में सिंचाई विभाग के भवन में बंधे मवेशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केकड़ी के भिनाय कस्बे में 38 साल पहले लाखों रुपये की लागत से बने सिंचाई विभाग के स्टोर भवन का उद्घाटन 15 अगस्त 1986 को किया गया था। इसके बाद बरसों तक इसी भवन से भिनाय क्षेत्र में अकाल राहत कार्यों व फेमिन कार्यों का संचालन किया जाता रहा, जिसके चलते यहां लोगों की खूब आवाजाही रहती थी।
विज्ञापन
मगर फिर जब से प्रदेश में सिंचाई विभाग के स्थान पर जल संसाधन विभाग बना, तब से यह भवन विभाग की अनदेखी का शिकार हो गया। इसका कोई उपयोग नहीं किए जाने से यह भवन निर्जन हो गया। धीरे-धीरे यहां अतिक्रमण कर लिया गया। पता चला है कि अभी इस भवन को कस्बे के एक व्यक्ति ने अपने मवेशियों का बाड़ा बना रखा है, जहां निजी तौर पर धड़ल्ले से मवेशी बांधे जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह मामला तब उजागर हुआ, जब भिनाय के अभिभाषक परिषद के लोगों के इस बारे में पता चला। जानकारी होने पर परिषद से जुड़े अधिवक्ताओं ने इस भवन का निरीक्षण किया और सरकार से इसकी मरम्मत करवाकर यहां मुंसिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विभाग के एईएन ने कहा
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्र गुर्जर ने इस सम्बंध में कहा है कि भिनाय में यह सिंचाई विभाग का स्टोर रूम है। इस पर पशु बांधने की जानकारी मिली है। विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पशु मालिक को अपने पशु हटाने व स्टोर रूम को खाली करने के लिए पाबंद किया है। यदि निर्देशों की पालना नहीं हुई, तो दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।