फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kejriwal and Bhagwantman will address rally in Sriganganagar

Rajasthan Election: 'आप' ने बढ़ाई सक्रीयता, श्रीगंगानगर में रैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और भगवंतमान

Sat, 17 Jun 2023 06:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 17 Jun 2023 06:40 PM IST
सार

18 जून को दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान राजस्थान में चुनावी आगाज करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष अर्चित गुप्ता ने बताया कि दोनों नेता श्रीगंगानगर में रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Kejriwal and Bhagwantman will address rally in Sriganganagar
रैली की तैयारियों को लेेकर जुटे आप कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी 18 जून को अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की रैली के जरिए अपना चुनावी आगाज करने जा रही है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी जयपुर लोकसभा अध्यक्ष अर्चित गुप्ता, जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रभारी गिरधारी लाल सेपट और शहर अध्यक्ष कमल भार्गव ने श्रीगंगानगर रैली को लेकर मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा कि 18 जून को दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान राजस्थान में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


रैली केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लिए चेतावनी
रैली में जनता के बिजली, पानी, शिक्षा, पेपर लीक, और भ्रष्टाचार जैसे मूलभूत मुद्दों पर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। गिरधारी लाल सेपट ने कहा कि केजरीवाल की 18 जून को होने वाली रैली केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लिए एक चेतावनी होगी। गहलोत सरकार को भी बताना चाहेंगे कि प्रदेश में पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का जो मनोबल टूटा है उसको लेकर आम आदमी पार्टी गंभीर है। युवाओं के लिए हर सार्थक प्रयास करेगी। सेपट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार के खिलाफ अध्यादेश लाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल में डालने का काम कर रही है, जोकि एक तरह से लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू
लोकसभा अध्यक्ष अर्चित गुप्ता ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। ये दोनों ही दल भ्रष्टाचार के मामले में एक दूसरे पर कार्रवाई नहीं करते। आम आदमी पार्टी जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने का काम कर रही है। आम आदमी की आवाज बुलंद कर रही है। आने वाले समय में भी राजस्थान के हर संभाग में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की कारगुजारियों को जनता के सामने रखेगी।

 
वहीं, जयपुर शहर के अध्यक्ष कमल भार्गव ने कहा कि श्रीगंगानगर में होने वाली महारैली से बीजेपी और कांग्रेस बुरी तरह से घबराई हुई है। इसीलिए जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत की कमाई से चंदा करके होर्डिंग लगवाईं तो उन सभी होर्डिंग को हटवा दिया गया। कमल भार्गव ने कहा कि इससे पता चलता है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed