कांग्रेस ने कहा टीवी बंद रखो, क्या बीजेपी का है डर?
इसी दिन राजस्थान की बाकी पांच सीटों पर मतदान होगा।
जोशी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि भाजपा की कोई लहर नहीं है। बेहतर होगा कि वोटर अपने टीवी सेट अगले तीन दिन तक बंद रखें।
'झूठ बोलते हैं नरेंद्र मोदी'
जोशी की इस अपील का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के इस झूठ को समझने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि,"वह ऐसी बात करते हैं कि जैसे वह देश को स्वर्ग में तब्दील कर देंगे। उनकी सरकार बनी तो महंगाई घटा देंगे लेकिन हमें उनके इस झूठ को समझना होगा।"
24 अप्रैल को होनी है वोटिंग
लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में लड़ाई अब मात्र पांच सीटों पर सिमट गई है। वर्तमान में इनमें से एक भी सीट पर भाजपा का सांसद नहीं है, वहीं कांग्रेस के यहां से चार सांसद हैं।
करौली-धौलपुर भी राजस्थान की उन पांच सीटों में से है, जहां चुनाव के दूसरे चरण के तहत 24 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में लोकसभा की 25 सीटें हैं। इनमें से 20 सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान हो चुका है।