फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karni Sena demands to end the membership of SP MP In Sawai Madhopur

Sawai Madhopur: राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर विरोध, करणी सेना द्वारा सांसद की सदस्यता खत्म करने की मांग

Mon, 24 Mar 2025 10:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Mar 2025 10:15 PM IST
सार

Rajasthan: प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह खिजूरी ने कहा कि महाराणा सांगा न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। उन्होंने दिल्ली, गुजरात और मालवा के मुग़ल आक्रमणों से अपने राज्य की रक्षा की थी और उस समय के सबसे शक्तिशाली राजा माने जाते थे।

विज्ञापन
Karni Sena demands to end the membership of SP MP In Sawai Madhopur
राजपूत करणी सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर श्री राजपूत करणी सेना में भारी आक्रोश है। इसी सिलसिले में आज सवाई माधोपुर में करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह खिजूरी और जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चितारा ने प्रेसवार्ता आयोजित की। उन्होंने राष्ट्रपति से सांसद रामजीलाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की।

विज्ञापन

प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह खिजूरी ने कहा कि महाराणा सांगा न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। उन्होंने दिल्ली, गुजरात और मालवा के मुग़ल आक्रमणों से अपने राज्य की रक्षा की थी और उस समय के सबसे शक्तिशाली राजा माने जाते थे। ऐसे महान योद्धा के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी को करणी सेना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: नाथद्वारा में लाल बाबा के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय भव्य मनोरथ का आयोजन, निकाली गई शोभायात्रा    

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चितारा ने कहा कि करणी सेना इस मामले को लेकर राष्ट्रपति, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति से सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग करती है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो करणी सेना देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी और रामजीलाल सुमन के पुतले जलाएगी। प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक सांसद की सदस्यता समाप्त नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके तहत तहसील, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए  जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed