{"_id":"65f2ef82cb0c714aa60c58e4","slug":"karauli-news-demand-to-arrest-those-accused-of-murder-of-youth-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli: युवक की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, कहा- पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli: युवक की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, कहा- पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराएं
Thu, 14 Mar 2024 06:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2024 06:07 PM IST
सार
युवक की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर कहा, पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली में आठ दिन पूर्व बल्लू पुरा गांव निवासी युवक की भरतपुर के बयाना क्षेत्र में अपहरण कर हत्या के मामले में ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर हत्या आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने मामले की जांच करौली पुलिस द्वारा ही करने की भी गुहार लगाई है। मांग पर एसपी ने ग्रामीणों को शीघ्र ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
धीरेंद्र, भीम सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बल्लू पुरा निवासी दौलत सिंह पुत्र इंद्राज गुर्जर 5 मार्च को कार से नागल दुर्गशी गांव एक बारात में शामिल होने गया था। इस दौरान 8-10 लोगों ने उसका अपहरण कर लिए और मारपीट कर हत्या कर दी। मामले की एफआईआर बयाना थाने में दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी ताकतवर, दबंग और राजनीतिक प्रभावशाली है, जिसके चलते अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मामले की जांच करौली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी करने, करौली के राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त कराने, आरोपी के हथियार का लाइसेंस निरस्त करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। एसपी ने ग्रामीणों की मांग पर शीघ्र ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन