{"_id":"66880f9f92a730422d08f67e","slug":"karauli-news-city-disrupted-due-to-heavy-rains-waterlogging-in-low-lying-areas-exposed-the-administration-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: तेज बारिश से शहर हुआ अस्त-व्यस्त, निचले इलाकों और कॉलोनियों में जल भराव ने खोली प्रशासन की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: तेज बारिश से शहर हुआ अस्त-व्यस्त, निचले इलाकों और कॉलोनियों में जल भराव ने खोली प्रशासन की पोल
Fri, 05 Jul 2024 08:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2024 08:52 PM IST
सार
जिले में आज हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और कॉलोनियों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने की नगर परिषद प्रशासन की कोशिशें भी नाकाम ही रहीं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। शहर के निचले इलाकों और कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन भी जल भराव वाले स्थान पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया है लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
शहर के विवेक विहार, बग्गी खाना, मीणा कॉलोनी, ढोली खास सहित कई कॉलोनियों में जल भराव के चलते पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर सड़कें जलमग्न हो गईं। विवेक विहार कॉलोनी में जल भराव अधिक होने के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
पुलिस उप अधीक्षक अनुज शुभम, नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह, कोतवाली थाना अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने जल भराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। नगर परिषद प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से पानी की निकासी शुरू की लेकिन लगातार हो रही बारिश से समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण शहर में निचले इलाकों और कॉलोनी में जल भरा हुआ है जल भराव वाले क्षेत्र से पानी निकासी के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं। प्रशासन द्वारा पानी निकासी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन