फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli Madan Dilawar visited Kaila Devi says Congress is mother of corruption and atrocities

Karauli: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किए कैला देवी के दर्शन, बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार और अत्याचार की जननी

Thu, 14 Mar 2024 04:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 04:21 PM IST
सार

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को करौली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध कैला देवी और मदन मोहन मंदिर में दर्शन कर खुशहाली और केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाने की कामना की।

विज्ञापन
Karauli Madan Dilawar visited Kaila Devi says Congress is mother of corruption and atrocities
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को करौली के एक होटल में विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किए। इस दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, जिला प्रभारी प्रेम प्रकाश शुक्ला और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

विज्ञापन


बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया और कहा कि हम सत्ता में आए तो मंदिर को तोड़कर फिर से मस्जिद बना देंगे। मंत्री बोले कि कांग्रेसियों ने मां का दूध पीया है तो मंदिर की तरफ टेढ़ी नजर से तो देखो, नामो निशां मिटा देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और अत्याचार की जननी है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही आतंकवादियों का साथ देती आई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में सीएए का लागू किया है, जिसका उद्देश्य भारत से बाहर हिंदू, बौद्ध और ईसाई धर्म के प्रताड़ित और निर्वासितों को नागरिकता देना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता है। हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर तोड़ दिए जाते थे। मंदिर को तोड़कर मस्जिद और मजारे बना दी जाती थी। स्वयं के करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जो पार्टी का निर्णय होगा, वो स्वीकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed