फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   In view of the intense heat, bird feeders were hung in the SP office and the Collectorate

Karauli: प्रचंड गर्मी को देखते हुए SP ऑफिस-कलेक्ट्रेट में बांधे परिंडे, पशु पक्षियों को जल संकट से बचने की पहल

Thu, 09 May 2024 03:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 May 2024 03:09 PM IST
सार

Karauli: करौली विप्र सेना और करौली एसपी की ओर से एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान का आगाज किया गया। एसपी और विप्र सेना ने परिंडे बांधकर पशु पक्षियों के लिए गर्मी में जल का प्रबंध करने का संदेश दिया। इस दौरान एसपी ने शहर वासियों से पशु पक्षियों के लिए परिंडे बांधने और जल का प्रबंध करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
In view of the intense heat, bird feeders were hung in the SP office and the Collectorate
पशु पक्षियों को जल संकट से बचने की पहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली विप्र सेना के वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मी का मौसम है। ऐसे में सभी को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर पशु पक्षियों को अधिक जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मी में पशु पक्षियों को जल संकट से बचने के लिए परिंडा बांधने के अभियान का आगाज किया है।

विज्ञापन


अभियान के दौरान एसपी कार्यालय में 10 और कलेक्ट्रेट परिसर में भी इतने ही परिंडे बांधे गए। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने से अधिक समय तक चलने वाले अभियान के दौरान जगह-जगह सैकड़ों परिंडे बांधे जाएंगे। अभियान की सराहना करते हुए करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने आमजन से भी परिंडे बांधने और अपने आसपास पशुओं के लिए भी चारे पानी का प्रबंध करने की अपील की है। इस दौरान विप्र सेवा के विक्की शुक्ला, अंकुश शुक्ला, खुश बिहार व्यास, मनोज चतुर्वेदी, मुकेश सालोत्री, कॉन्स्टेबल मनोज, दीनदयाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed