फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli violence CM Ashok Gehlot attacked BJP leaders

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- एकता और सौहार्दपूर्ण माहौल से भाजपा को परेशानी, इन्हें अफसोस रामनवमी शांति से कैसे मन गया

Wed, 13 Apr 2022 04:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Apr 2022 04:35 PM IST
सार

गहलोत ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां रामनवमी पर दंगे भड़के। राजस्थान में सभी समुदायों ने साथ मिलकर रामनवमी का त्यौहार मनाया और जुलूसों का सभी धर्मों के लोगों ने स्वागत किया।

विज्ञापन
Karauli violence CM Ashok Gehlot attacked BJP leaders
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा की न्याय यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजस्थान के लोगों की एकता और सौहार्दपूर्ण माहौल से ही परेशानी है। ये अफसोस कर रहे हैं कि प्रदेश में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से कैसे मन गया?

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां रामनवमी पर दंगे भड़के। राजस्थान में सभी समुदायों ने साथ मिलकर रामनवमी का त्योहार मनाया और जुलूसों का हिंदू, मुस्लिम और सिख समेत तमाम धर्मों और वर्गों के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने प्रशासन को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके। कोई भी व्यक्ति यदि राजस्थान की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वो किसी भी पार्टी या वर्ग से संबंध रखता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेतागण लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जाए। इसलिए कभी ये करौली में जाकर भ्रामक बातें करते हैं तो कभी राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपते हैं जिससे तनाव बना रहे। 

यह भी पढ़ें....

Karauli Violence: गिरफ्तार भाजपा नेताओं को दौसा बॉर्डर पर छोड़ा, तेजस्वी बोले-हिंदू विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ते रहेंगे


Karauli Violence: रफीक खान बोले- अल्पसंख्यक इलाकों में जुलूस होने पर अभद्र भाषा वाला वीडियो चला, उससे भड़की हिंसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed