{"_id":"6256ae6c47144839a345636e","slug":"karauli-violence-cm-ashok-gehlot-attacked-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- एकता और सौहार्दपूर्ण माहौल से भाजपा को परेशानी, इन्हें अफसोस रामनवमी शांति से कैसे मन गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- एकता और सौहार्दपूर्ण माहौल से भाजपा को परेशानी, इन्हें अफसोस रामनवमी शांति से कैसे मन गया
Wed, 13 Apr 2022 04:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 13 Apr 2022 04:35 PM IST
सार
गहलोत ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां रामनवमी पर दंगे भड़के। राजस्थान में सभी समुदायों ने साथ मिलकर रामनवमी का त्यौहार मनाया और जुलूसों का सभी धर्मों के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा की न्याय यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजस्थान के लोगों की एकता और सौहार्दपूर्ण माहौल से ही परेशानी है। ये अफसोस कर रहे हैं कि प्रदेश में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से कैसे मन गया?
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां रामनवमी पर दंगे भड़के। राजस्थान में सभी समुदायों ने साथ मिलकर रामनवमी का त्योहार मनाया और जुलूसों का हिंदू, मुस्लिम और सिख समेत तमाम धर्मों और वर्गों के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने प्रशासन को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके। कोई भी व्यक्ति यदि राजस्थान की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वो किसी भी पार्टी या वर्ग से संबंध रखता हो।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेतागण लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जाए। इसलिए कभी ये करौली में जाकर भ्रामक बातें करते हैं तो कभी राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपते हैं जिससे तनाव बना रहे।
यह भी पढ़ें....
Karauli Violence: गिरफ्तार भाजपा नेताओं को दौसा बॉर्डर पर छोड़ा, तेजस्वी बोले-हिंदू विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ते रहेंगे
Karauli Violence: रफीक खान बोले- अल्पसंख्यक इलाकों में जुलूस होने पर अभद्र भाषा वाला वीडियो चला, उससे भड़की हिंसा