फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News Dispute between two parties over cutting of trees in Birwas area more than six people injured

Karauli News: बिरवास एरिया में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट के दौरान छह से अधिक लोग घायल

Sun, 31 Dec 2023 05:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 31 Dec 2023 05:14 PM IST
सार

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। ऐसे में मारपीट के दौरान छह से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Karauli News Dispute between two parties over cutting of trees in Birwas area more than six people injured
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली जिला मुख्यालय स्थित भद्रावती नदी बिरवास क्षेत्र में भूमि से पेड़ काटने को लेकर रविवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ममता गुप्ता ने मामले को लेकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


करौली हिंडौन रोड स्थित बिरवास क्षेत्र भद्रावती नदी के पास निवासी महेंद्र माली पुत्र फौजी उम्र 29 साल ने बताया कि उनके खेत से कुछ लोग पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटने का विरोध किया तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन


करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी के कांस्टेबल राम प्रकाश ने बताया कि मारपीट में घायलों में द्रोदेवी पत्नी प्रकाश उम्र 40 साल, महेंद्र पुत्र फौजी उम्र 29 साल, विमल पत्नी हरि मोहन उम्र 45 साल, बच्चू सिंह पुत्र किशन लाल उम्र 45 साल, हरि मोहन पुत्र किशन लाल उम्र 50 साल तथा सुरेखा पत्नी रामकेश उम्र 25 साल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed