{"_id":"6490516454bd7a5c6205c433","slug":"kailash-chowdhary-says-pm-modi-popularity-is-highest-in-country-world-only-because-of-fulfilling-his-resolutio-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kailash Chowdhary: 'अपने संकल्पों को पूरा करने के कारण ही PM मोदी की लोकप्रियता देश-दुनिया में सबसे ज्यादा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kailash Chowdhary: 'अपने संकल्पों को पूरा करने के कारण ही PM मोदी की लोकप्रियता देश-दुनिया में सबसे ज्यादा'
Mon, 19 Jun 2023 06:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:30 PM IST
सार
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जैसलमेर में आयोजित भाजपा संयुक्त मोर्चा और वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे। जहां उन्होंने आमजन को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर में स्थानीय भाजपा की ओर से मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। सोमवार को कैलाश चौधरी ने जैसलमेर में जिला मुख्यालय पर स्थानीय भाजपा की ओर से आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने इस दौरान आमजन और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कैलाश चौधरी ने जनसंघ के जमाने से पार्टी से जुड़े हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया और तत्कालीन समय के संघर्षों के बारे में जानकारी ली। प्रवास के दौरान जैसलमेर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ में रहे।
विज्ञापन
मोदी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में राष्ट्रहित और जनहित में कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए...
भाजपा संयुक्त मोर्चा और वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रहित और जनहित में कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। सरकार ने नियमित अंतराल पर साफ संदेश दिया कि वह किसी भी तरह के राष्ट्रहित एवं जनहित में फैसले लेने में नहीं हिचकेगी। निश्चित रूप से आम लोगों के बीच प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की लोकप्रियता के पीछे ये सबसे अहम फैक्टर बना है। जनता ने सरकार के फैसले लेने के तरीकों को भी पसंद किया है। सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने और कोर्ट के माध्यम से राम मंदिर निर्माण की राह प्रशस्त करने जैसे कदमों से भी अपना विजन क्लियर किया है। इससे साबित हुआ कि सरकार मजबूत फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल राष्ट्रहित में ही बड़े फैसले लिए बल्कि आमजन के जीवन में बदलाव लाने और उनका जीवन आसान बनाने के लिए भी अनेक फैसले लिए और कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन सुनिश्चित किया है। कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक नल से जल योजना, बैंकों में गरीबों के खाते खोलने के साथ ही डीबीटी योजना, हर घर तक बिजली योजना, देश में सड़कों का जाल बिछाना, देश की सीमाओं को मजबूत बनाना, रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति प्रमाण पत्र बांटना, कूटनीतिक फैसलों के माध्यम से विदेश नीति को प्रखर बनाना, खेती को लाभकारी क्षेत्र बनाने के साथ ही किसानों की आय में वृद्धि करना, यह सब क्रांतिकारी कदम प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी और संवेदनशील विजन को दर्शाते हैं।
'मोदी जो कहते हैं निश्चित रूप से उसे पूरा करके ही दम लेते हैं'
कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है, वे जो कहते हैं निश्चित रूप से उसे पूरा करके ही दम लेते हैं, इसीलिए देश की जनता ही नहीं दुनियाभर के लोग प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व को पसंद करते है। इसी आधार पर आमजन ने 2014 और 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद प्रदान किया है और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी निश्चित रूप से देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को पूर्ण बहुमत के माध्यम से एक बार फिर सत्ता में लाने का काम करेगी।