फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   junior clerk of municipality caught with Rs 7.50 lakh in alwar

Rajasthan: साढ़े सात लाख रुपये के साथ पकड़ा गया नपा का कनिष्ठ लिपिक, एसीबी टीम से बोला- प्लॉट के पैसे देने है  

Wed, 20 Apr 2022 10:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Apr 2022 10:59 PM IST
सार

एसीबी की टीम पकड़े गए कनिष्ठ लिपिक से पूछताछ कर रही है। रिश्वत का आरोप साबित होने पर उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

विज्ञापन
junior clerk of municipality caught with Rs 7.50 lakh in alwar
बरामद किए गए रुपए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के तिजारा में एसीबी ने नगर पालिका के असफर को साढ़े सात लाख रुपए ले जाते हुए पकड़ा है। आरोपी कनिष्ठ लिपिक देर शाम कार से रुपए लेकर जा रहा था। इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए कनिष्ठ लिपिक का नाम सोमदत्म शर्मा बताया जा रहा है।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसीबी की टीम ने शर्मा से कार में मिली इतनी बड़ी रकम के संबंध में पूछताछ की, तो वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। उसने टीम से कहा कि उसे प्लॉट के रुपए देने हैं। टीम ने प्लॉट के संबंध में पूछताछ की तो वह उलझ गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसीबी ने कनिष्ठ साहयक सोमदत्त शर्मा को भिवाड़ी के अहिंसा सर्किल के पास से गिरफ्तार किया है। उसने अधिकारियों को यह नहीं बताया है कि इतनी बड़ी रकम उसे कहां से मिली है। हालांकि एसीबी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। अगर रिश्वत के आरोप साबित होता है तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed