फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Water supply from all filter houses of city to these areas will remain closed on April 8

Jodhpur News: शहर के सभी फिल्टर हाउस से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति आठ अप्रैल को रहेगी बंद, कारण ये रहा

Fri, 04 Apr 2025 09:59 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 09:59 PM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर जिले में गर्मियों की शुरुआत से ही जलापूर्ति बाधित होने का सिलसिला शुरू होने लगा है। आगामी आठ अप्रैल को जोधपुर शहर में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन
Jodhpur Water supply from all filter houses of city to these areas will remain closed on April 8
नल जल योजना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण और जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस, पाइप लाइनों के अति आवश्यक रखरखाव व सफाई के लिए आठ अप्रैल को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जोधपुर एयरपोर्ट पर अमेरिकी चीनी नागरिक से मिला सेटेलाइट फोन, जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में आठ अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति नौ अप्रैल को तथा नौ अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 10 अप्रैल को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जोधपुर रेंज विजिलेंस टीम की गाड़ी का बायतु में एक्सीडेंट, 5 पुलिस घायल, एंबुलेंस भी हादसे का शिकार

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामंड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों और पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में आठ अप्रैल को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में आगामी नौ अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 10 अप्रैल को और 10 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 11 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed