{"_id":"683be905c44146f50b0d2057","slug":"union-minister-gajendra-singh-shekhawat-s-public-dialogue-expressed-pride-in-india-s-growing-credibility-abro-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जनता संवाद, विदेशों में भारत की बढ़ती साख पर जताया गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जनता संवाद, विदेशों में भारत की बढ़ती साख पर जताया गर्व
Sun, 01 Jun 2025 11:15 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:15 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में अपने घर पर जनसुनवाई की। इस दौरान दूर-दराज़ से कई लोग अपनी परेशानियां लेकर पहुंचे। मंत्री ने सबकी बातें ध्यान से सुनीं और उनकी समस्याओं का हल निकालने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने जोधपुर निवास पर जनसुनवाई की, जिसमें दूर-दराज़ से आए लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। आर्थिक मजबूती से लेकर वैश्विक पहचान तक, भारत ने अग्रणी भूमिका निभाई है।
ब्रिक्स सम्मेलन और लंदन यात्रा पर टिप्पणी
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की भागीदारी ने न सिर्फ आर्थिक मुद्दों पर, बल्कि सांस्कृतिक पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने लंदन यात्रा का भी ज़िक्र किया, जहाँ प्रवासी भारतीयों ने उन्हें सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: सिरोही में चोरी की वारदात का खुलासा, दिनदहाड़े ताले तोड़ने वाली गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रवासी भारतीयों की भूमिका को सराहा
उन्होंने कहा कि दुनियाभर में बसे प्रवासी भारतीय, भारत की संस्कृति के "अग्रदूत" की भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल से प्रवासी भारतीय भी गौरव महसूस करते हैं।
खड़गे की विशेष सत्र की मांग पर प्रतिक्रिया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर शेखावत ने कहा कि मानसून सत्र आने वाला है, जिसमें सभी को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा। एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सचिव से जुड़े मामले में गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।