फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   two brothers drowned in pond in Jhalawar

Rajasthan: बुझ गया घर का चिराग, छोटे को बचाने बड़ा भाई तालाब में कूदा, दोनों डूबे

Tue, 25 Oct 2022 09:16 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 25 Oct 2022 09:16 AM IST
सार

 दोनों भाई तालाब किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई का पैर फिसल गया। बड़ा भाई उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। दोनों भाई को तैरना नहीं आता था, जिससे दोनों डूब गया।

विज्ञापन
two brothers drowned in pond in Jhalawar
जोधपुर में दो भाई डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर जिले के खारिया मीठापुर गांव में दो भाई की पानी में डूबने से मौत हो गई। किशोर गांव का तालाब देखने गया, इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह पानी में गिर गया। किशोर को बचाने के प्रयास में उसका भाई भी तालाब में कूदा लेकिन दोनों पानी में डूब गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खारिया मीठापुर निवासी सम्पतलाल के दो बेटों सुनील और मोहित की गांव के तालाब के पास घूम रहे थे। इस दौरान पंद्रह साल के मोहित का पांव फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। इसी दौरान उसे बचाने के लिए सुनील ने भी पानी में छलांग लगा दी। दोनों को तैरना नहीं आता था। ऐसे में दोनों पानी में दोनों भाई डूब गए। बाद में लोगों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तालाब से शवों को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। दीपावली के दिन एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से गांव में माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed