फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   success story Jodhpur Asha kandara sweeper became ras officer

जहां चाह वहां राह: जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली आशा बनीं आरएएस अधिकारी, पति ने भी छोड़ दिया था साथ

Thu, 15 Jul 2021 05:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Jul 2021 05:07 PM IST
सार

जोधपुर की सफाईकर्मी आशा कंडारा जिन्होंने मुश्किल हालात में भी इस कठिन परीक्षा को पास कर विवाहित महिला के लिए मिसाल बनकर उभरी हैं।

विज्ञापन
success story Jodhpur Asha kandara sweeper became ras officer
आशा कंडारा - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा आरएएस परीक्षा- 2018 का अंतिम परिणाम आ गया है। इस बार कुछ ऐसे भी अभ्यर्थी ने सफलता पाई है जो कि दूसरे युवाओं एवं युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। उनमें से एक हैं जोधपुर की सफाईकर्मी आशा कंडारा जिन्होंने मुश्किल हालात में भी इस कठिन परीक्षा को पास कर विवाहित और तलाकशुदा महिला के लिए मिसाल बनकर उभरी हैं। आईएएस अवनीश शरण ने उनकी सफलता की कहानी शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। 

विज्ञापन


मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आठ साल पहले आशा कंडारा का पति से घरेलू विवाद  के बाद तलाक हो गया था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाते हुए पहले स्नातक पूरा की उसके बाद आरएएस की परीक्षा पास कर एक मिसाल कायम कर दी। इस सफलता से आशा बहुत खुश हैं।
विज्ञापन


आशा जोधपुर नगर निगम उत्तर में बतौर सफाईकर्मी कार्यरत हैं और सुबह शाम झाड़ू लगाती हैं। लेकिन उन्होंने अपने इस कार्य के साथ कठिन मेहनत जारी रखीं और राजस्थान प्रशासनिक सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होकर बता दिया कि महिला भी किसी से कम नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम में अफसरों के काम काज को देखकर जुनून पैदा हुआ 
आशा कंडारा ने कहा कि नगर निगम में काम करने के दौरान वे अफसरों के काम करने के तरीके को अक्सर देखा करती थी और यहीं से उनके मन में भी अफसर बनने का जुनून पैदा हुआ। स्नातक पूरा करने के बाद उन्होंने आरएएस की तैयारी शुरू कर दी। और आखिर में उनकी मेहनत रंग लाई और सपना भी सच हो गया। 


सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता 
सोशल मीडिया पर लोग आशा को बधाई देने के साथ-साथ उनकी हिम्मत को भी लोग सलाम कर रहे हैं। आईएएस अवनीश शरण से लेकर कई  लोगों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से आशा को बधाई  दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed