फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Sir tan se Juda slogans raised in Jodhpur during eid milad un nabi

Rajasthan: जोधपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, बारावफात के जुलूस में लगे सिर तन से जुदा के नारे

Mon, 10 Oct 2022 02:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 10 Oct 2022 02:31 PM IST
सार

जोधपुर में बारावफात के मौके पर निकले जुलूस में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। जुलूस में सिर तन से जुदा नारे लगने की बात जैसी ही हिंदू संगठनों को पता चली, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Sir tan se Juda slogans raised in Jodhpur during eid milad un nabi
जोधपुर में लगे सिर तन से जुदा करने के नारे - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर जिले में एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाली घटना घटी। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस में सिर तन से जुदा करने के नारे लगे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार नौ अक्टूबर को जोधपुर में बारावफात के मौके पर जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में सैकड़ों युवा शामिल हुए थे। जुलूस के बीच सिर तन से जुदा के नारे लगाने लगाए गए। जुलूस में पुलिस भी मौजूद थी। जैसे ही हिंदू संगठनों का इसका पता चला, उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने देर रात मामले में एक आरोपी रोशन अली सिंधी को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अब तक मामले में गिरफ्तार एक आरोपी रोशन अली इलाके में ही एक रेडिमेंट कपड़े की दुकान चलाता है। पुलिस रातभर दबिश देकर आरोपियों को तलाशने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी जोधपुर में दंगे हुए थे, जो देशभर में सुर्खियों में रहा था। चौराहे पर मूर्ति में माला लगाने की बात को लेकर विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। घटना में कई दर्जन लोग घायल हुए थे। जिसके चलते जोधपुर में कई दिनों तक नेट भी बंद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed