फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Shaf will protect fighter planes from enemy radars and missiles

कमाल की तकनीक: देश के लड़ाकू विमानों को दुश्मन के रडारों-मिसाइलों बचाएगी शाफ

Thu, 26 Aug 2021 07:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जोधपुर।
एजेंसी, जोधपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Aug 2021 07:28 AM IST
सार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की पुणे स्थित हाई एनर्जी मटीरियल्स रिसर्च लैबोरेट्री व जोधपुर की रक्षा प्रयोगशाला ने विकसित किया है।

विज्ञापन
Shaf will protect fighter planes from enemy radars and missiles
Fighter Plane - फोटो : social media

विस्तार

आधुनिक शाफ तकनीक भारतीय वायुसेना के लड़ाकू जेट विमानों को दुश्मन के इंफ्रारेड, राडार व मिसाइलों के खतरों से बचाने में काम आएगी। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की पुणे स्थित हाई एनर्जी मटीरियल्स रिसर्च लैबोरेट्री व जोधपुर की रक्षा प्रयोगशाला ने विकसित किया है।

विज्ञापन


रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर के निदेशक रवींद्र कुमार ने तकनीक के बारे में बताया, आज के युग में इलेक्ट्रॉनिक रणनीति का दायरा लगातार बढ़ रहा है। महंगे लड़ाकू जेट विमानों को इनसे बचाना महत्वपूर्ण हो गया है। इस शाफ तकनीक को रक्षा उद्योगों को दिया जा रहा है, ताकि भारतीय वायुसेना में इनकी बढ़ी हुई मांग को समय से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


जोधपुर। आधुनिक शाफ तकनीक भारतीय वायुसेना के लड़ाकू जेट विमानों को दुश्मन के इंफ्रारेड, राडार व मिसाइलों के खतरों से बचाने में काम आएगी। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की पुणे स्थित हाई एनर्जी मटीरियल्स रिसर्च लैबोरेट्री व जोधपुर की रक्षा प्रयोगशाला ने विकसित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर के निदेशक रवींद्र कुमार ने तकनीक के बारे में बताया, आज के युग में इलेक्ट्रॉनिक रणनीति का दायरा लगातार बढ़ रहा है। महंगे लड़ाकू जेट विमानों को इनसे बचाना महत्वपूर्ण हो गया है। इस शाफ तकनीक को रक्षा उद्योगों को दिया जा रहा है, ताकि भारतीय वायुसेना में इनकी बढ़ी हुई मांग को समय से पूरा किया जा सके।

  • शाफ तकनीक में कार्ट्रिज (छोटी ट्यूब के आकार के सख्त प्लास्टिक खोल) इस्तेमाल होते हैं।
  • कार्ट्रिज में विस्फोटक भरा होता है। इनका उपयोग विमान को दुश्मन की राडार द्वारा पहचानने से रोकने या उसकी मिसाइल के हमले विफल करने में होता है।
  • हमले के समय यह कार्ट्रिज विमान से छोड़े जाते हैं। ये दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को उलझा कर बहुमूल्य जेट विमान को टारगेट बनने से बचा सकते हैं।


कार्ट्रिज की ओर मुड़ जाती है मिसाइल

  • आमतौर पर मिसाइलें लड़ाकू विमान से निकलने वाली गर्मी व इंफ्रारेड से उनकी पहचान कर उन्हें टारगेट के रूप में लॉक करती हैं।
  • ऐसे में शाफ तकनीक से लैस लड़ाकू जेट इन छोटे कार्ट्रिज को आसमान में अपने चारों ओर छोड़ने लगते हैं।
  • इंफ्रारेड व गर्मी का पीछा करने की खूबी ही मिसाइलों को अपने लक्ष्य यानी जेट विमान से भटका कर इन कार्ट्रिज की ओर मोड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed