{"_id":"58cd0b124f1c1b992132b9d6","slug":"robbery-robbed-9-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीकर्मी से दिन—दहाड़े 9 लाख रुपए लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीकर्मी से दिन—दहाड़े 9 लाख रुपए लूटे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
डाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के पास बेरू गांव की सीमा पर शनिवार दोपहर बिजली ठेका कर्मचारी से नौ लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन कार सवार दो लुटेरे अभी हाथ नहीं लगे।
जानकारी के अनुसार बिजली ठेकाकर्मी पवन कुमार शनिवार को बेरू गांव से रुपयों का कलेक्शन लेकर बाइक पर शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बेरू गांव की सीमा पर एक कार उसके पास आकर रुकी। कार से दो युवक नीचे उतरे और उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में नौ लाख रुपए होना बताया जा रहा है। घटना के बाद पवन ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कराई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। प्राथमिक जांच में पुलिस मामले को संदेह की दृष्टि से भी देख रही है। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।