{"_id":"58c14a6b4f1c1b6133dc4554","slug":"road-accident-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी पिकअप, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी पिकअप, दो की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी पिकअप।
- फोटो : amar ujala
जोधपुर जिले में शेरगढ़ के धीरपुरा गांव की सीमा पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पिकअप जीप के घुसने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल भी हो गए। पुलिस के अनुसार पिकअप जीप में सवार होकर कुछ लोग शेरगढ़ से धीरपुरा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में यह जीप सड़क के बीचों—बीच खड़ी पत्थर की पट्टियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार रतनाराम लुहार और श्रवण मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए अन्य पांच लोगों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर पंक्चर होने पर उसका चालक उसे बीच सड़क पर ही छोड़कर चला गया था।