फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   REET exam held in Rajasthan on 27th and 28th February face scanning of candidates

REET Exam: कल से रीट परीक्षा, पहली बार फेस स्कैनिंग कर परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को दिया जाएगा प्रवेश

Wed, 26 Feb 2025 10:03 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 10:03 PM IST
सार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सिटी प्रथम) ने बताया कि 27 फरवरी को लेवल प्रथम की परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पारी में 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 18,834 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

विज्ञापन
REET exam held in Rajasthan on 27th and 28th February face scanning of candidates
रीट परीक्षा

विस्तार

प्रदेश में राजस्थान अध्यापक पात्रता (रीट) परीक्षा का आयोजन 27-28 फरवरी को होने जा रहा है। इस दिन राज्य के जिन सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में रीट की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है, वहां दो दिन अवकाश रहेगा। वहीं, जहां एग्जाम सेंटर नहीं है, वहां की स्कूल यथावत चलती रहेगी। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सिटी प्रथम) उदयभान चारण ने बताया कि इस परीक्षा के तहत कुल 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 49 सरकारी विद्यालय और 26 निजी विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  

विज्ञापन


रीट परीक्षा  

  • प्रथम पारी: सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होगी।
  • द्वितीय पारी: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए परीक्षा के समय से 1 घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।


जोधपुर जिले में कितने परीक्षार्थी होंगे
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सिटी प्रथम) ने बताया कि 27 फरवरी को लेवल प्रथम की परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पारी में 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 18,834 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। 49 सरकारी विद्यालय और 12 निजी विद्यालय परीक्षा केंद्र होंगे। द्वितीय पारी में लेवल द्वितीय की परीक्षा आयोजित होगी। इसमें कुल 23,238 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 28 फरवरी को लेवल द्वितीय परीक्षा एक पारी में आयोजित की जाएगी। प्रथम पारी में सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा होगी। इसके लिए कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 49 सरकारी विद्यालय और 25 निजी विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 22,927 परीक्षार्थी बैठेंगे, जो सभी जोधपुर जिले के ही होंगे।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी प्रथम ने बताया कि पेपर कोऑर्डिनेटर के रूप में कुल 75 प्रथम पारी में होंगे। वहीं, द्वितीय पारी में 74 कोऑर्डिनेटर बनाए गए।  25 फ्लाइंग कम ओएमआर शीट अधिकारी होंगे। तीन केंद्र के बीच एक अधिकारी कार्य करेंगे। वहीं, एरिया मजिस्ट्रेट के रूप में कुल आठ अधिकारी लगाए गए। जिसमें 10 परीक्षा केंद्र पर एक अधिकारी नियुक्त किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी प्रथम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड तैनात रहेगा। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप रखने के लिए परिवहन अधिकारी व्यवस्था संभालेंगे। रीट परीक्षा में पहली बार फेस स्कैनिंग करके परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। नकल रोकथाम के लिए विशेष दल का गठन भी किया गया। इन सारी व्यवस्थाओं को गुप्त रूप से भी नजर रखी जाएगी, जिससे नकल रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed