{"_id":"643d61d4de5319a9da0de8fa","slug":"rajasthan-politics-demand-to-declare-vasundhara-as-cm-face-again-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: वसुंधरा को फिर से CM फेस घोषित करने की मांग, राजे समर्थक विधायक और नेताओं ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: वसुंधरा को फिर से CM फेस घोषित करने की मांग, राजे समर्थक विधायक और नेताओं ने उठाई आवाज
Mon, 17 Apr 2023 08:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Apr 2023 08:42 PM IST
सार
जोधपुर में सोमवार को राज्य की कांग्रेस सरकार के विरोध में बीजेपी के जनआक्रोश महाघेराव से पहले वसुंधरा राजे को राजस्थान में फिर से कमान सौंपने और सीएम फेस घोषित करने की मांग बीजेपी नेताओं ने उठा दी। इसमें विधायक और बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल रहे। शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने खुलकर कहा, वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बननी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने जन आक्रोश महाघेराव किया। लेकिन महाघेराव से पहले बीजेपी पार्टी में ही प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई। कई नेताओं ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को फिर से कमान सौंपने और सीएम फेस घोषित करने की मांग उठाकर पार्टी के भीतर ही नई बहस छेड़ दी।
विज्ञापन
इस महाघेराव के आयोजन से पहले बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी जोधपुर आने वाले थे, जिससे पहले बीजेपी के नेताओं ने वसुंधरा राजे को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे फिर से मुख्यमंत्री बने, इसको लेकर नेताओं ने अलग-अलग तरीके से राजस्थान की कमान राजे को सौंपने की मांग की। नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पिछली बार 25 लोकसभा सीट निकाली थी। अगर फिर से 25 सीटें राजस्थान से निकालनी हैं, तो राजे को कमान सौंपनी चाहिए।
विज्ञापन
'राजस्थान की जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बनें'
शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने कहा, राजस्थान में अगर फिर से सरकार पूर्ण बहुमत से बनानी है, तो राजे को राजस्थान की कमान सौंपनी चाहिए। बाबू सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के राज में जनता दुखी हो चुकी है। हमने भी जनता के सामने आमसभा की है। जनता चाहती है कि इस भ्रष्ट तंत्र को उखाड़ फेंके और बीजेपी को नेतृत्व सौंपा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे तो हमारे मुख्यमंत्री कौन होंगे, इसका निर्णय संसदीय बोर्ड तय करता है। लेकिन उससे पहले पूरे राजस्थान का जो वातावरण आप देख रहे हैं, उससे लगता है कि हमारे नेता तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं और राजस्थान की जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बनें।
विज्ञापन
'वसुंधरा का क्रेज राजस्थान में सबसे ज्यादा'
बीजेपी नेता और उद्योगपति मेघराज लोहिया ने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा क्रेज वसुंधरा राजे का है। राजस्थान की जनता में सबसे लोकप्रिय नेता भी वसुंधरा राजे ही हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी ने कहा कि राजस्थान में दो बार प्रचंड बहुमत से बीजेपी वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सरकार बना चुकी है। अगर केंद्रीय नेतृत्व सही निर्णय करे, तो प्रचंड बहुमत के साथ वसुंधरा राजे फिर से सरकार बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने दो बार राजस्थान की 25 की 25 लोकसभा सीट उनके नेतृत्व में निकाली है, अगर इस बार भी लोकसभा की 25 सीटें बीजेपी को खाते में चाहिए, तो राजस्थान की कमान वसुंधरा राजे को सौंपनी चाहिए।