फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: Dummy Candidate Took NEET Exam for Jodhpur AIIMS Student, One More Arrested in Fraud Case

Rajasthan News: जोधपुर एम्स में पढ़ रहे छात्र की जगह डमी कैंडिडेट ने दी थी परीक्षा, मामले में एक और गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 09:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 09:50 AM IST
सार

नीट 2020 परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा देने के मामले पुलिस भरतपुर से एक डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। जिस अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर यह परीक्षा दी गई थी उसे भी जोधपुर एम्स से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Dummy Candidate Took NEET Exam for Jodhpur AIIMS Student, One More Arrested in Fraud Case
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर स्थित श्री जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज से जुड़े NEET 2020 परीक्षा घोटाले में जयपुर पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने गुरुवार रात भरतपुर से डमी कैंडिडेट अजीत गोरा को गिरफ्तार किया है, जिसने दूसरे अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि चौमूं जिले के कचौलिया गांव निवासी सचिन गोरा ने NEET 2020 के लिए आवेदन करते समय अपने रिश्तेदार अजीत गोरा की फोटो लगाई थी। परीक्षा में अजीत ने 700 में से 667 अंक हासिल किए, जिसके आधार पर सचिन को जोधपुर एम्स में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश मिल गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nagore: राजपूत समाज के बाद जाट समाज भी आया आगे, भाईचारा बिगाड़ने वालों पर रोक की मांग; 20 जून तक धारा 163 लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब कचौलिया निवासी भीमराव ने जयपुर एसओजी को शिकायत दी। यह शिकायत 15 मई को चौमूं थाने में दर्ज हुई थी, जिसकी जांच जयपुर पश्चिम के सहायक पुलिस आयुक्त अशोक चौहान कर रहे हैं। पहले सचिन को हिरासत में लिया गया और फिर पुलिस टीम भरतपुर पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से अजीत को गिरफ्तार किया गया फिलहाल जयपुर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी सीबीआई ने भरतपुर मेडिकल कॉलेज से दो डमी कैंडिडेट्स, जोधपुर निवासी कुमार मंगल और दौसा निवासी दीपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था, जो फर्जीवाड़े से नीट परीक्षा दे रहे थे।

पुलिस को आशंका है कि यह सिर्फ कुछ छात्रों तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि इसमें संगठित गिरोह शामिल हो सकते हैं, जो फर्जी कैंडिडेट्स के जरिए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलवाते हैं। जयपुर पुलिस ने अजीत और सचिन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नीट परीक्षा में फर्जीवाड़े के इस मामले ने मेडिकल शिक्षा की पारदर्शिता और प्रवेश प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed