फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Jodhpur jail corona infected Asaram health deteriorates admit in ICU

जोधपुर: कोरोना संक्रमित आसाराम की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में कराया गया भर्ती

Thu, 06 May 2021 08:23 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 06 May 2021 08:23 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि बुधवार (5 मई) की रात आसाराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अभी आईसीयू में भर्ती है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan Jodhpur jail corona infected Asaram health deteriorates admit in ICU
आसाराम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम की तबीयत बिगड़ गई है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बता दें कि नाबालिग के यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम भी कोरोना की चपेट में आ चुका है। कुछ दिन पहले उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उसका इलाज जेल में ही चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार (5 मई) की रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अभी आईसीयू में भर्ती है। 

विज्ञापन


आसाराम समेत 12 कैदी संक्रमित
जानकारी के मुताबिक, जोधपुर जेल में बंद रेप के दोषी आसाराम की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल के कोविड सेंटर भर्ती कराया गया। आसाराम ने बेचैनी होने की शिकायत की थी। फिलहाल उसका इलाज जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों आसाराम जेल के 12 अन्य कैदियों के साथ संक्रमित पाया गया। 
विज्ञापन


फरवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत
बता दें कि फरवरी 2021 में भी आसाराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उसने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी। गौरतलब है कि एससी-एसटी कोर्ट ने 25 अप्रैल 2018 को यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम को दोषी ठहराया था। साथ ही, आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed