फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Election 2023: CM Gehlot filed nomination from Sardarpur after taking blessings from sister.

Rajasthan Election 2023: बहन से आशीर्वाद लेकर CM गहलोत ने भरा पर्चा; सरदारपुरा से छठी बार उतरे मैदान में

Mon, 06 Nov 2023 07:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Nov 2023 07:19 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। सोमवार को उन्होंने अपना पर्चा भरा। उन्होंने अपना चुनावी हलफनामा भी दायर कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: CM Gehlot filed nomination from Sardarpur after taking blessings from sister.
नामांकन जमा करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : social media

विस्तार

नामांकन के अंतिम दिन मुख्य राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट ने अपना पर्चा भरा। मुख्यमंत्री ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले अपनी बड़ी बहन विमला देवी का घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ पत्नी सुनीता गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत भी मौजूद रहे। नामांकन शपथपत्र के अनुसार गहलोत की संपत्ति में बढ़त हुई है। पांच साल में सीएम गहलोत की संपत्ति दोगुनी हो गई है। इसके अलावा उनके खिलाफ चार मामले भी दर्ज हैं। सोनी हॉस्प्टिल को जेडीए द्वारा जमीन आवंटन के मामले में भी उनका नाम जुड़ा है। खान आवंटन और काली सिंध नदी पर बांध निर्माण से जुड़ा भी एक मामला है। इसके अलावा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर मानहानि का भी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमने जनता को गारंटी देकर काम किया है और अब हमारी अपेक्षा है कि जनता भी हमारा सहयोग करेगी। सीएम ने कहा कि जनता ही माई-बाप है। इस बार ऐसा लगता है कि जनता हमारा साथ देगी, क्योंकि हर तरफ हमारी योजनाओं की चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नामांकन के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने अपने एफिडेविट में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनके पास कोई कार नहीं है। सीएम गहलोत ने आज छठी बार नामांकन दाखिल किया है। शपथ पत्र में मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 93 लाख की अपनी और पत्नी की 86 लाख 72 हजार रुपये चल संपत्ति बताई है। इसके अलावा 8 करोड़ 32 लाख की अचल संपत्ति अपने नाम और 55 लाख रुपये की पत्नी के नाम बताई है। पिछली बार यह 4 करोड़ 59 लाख थी, जबकि पत्नी के नाम 50 लाख की संपत्ति बताई थी।

2018 के शपथ पत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 90 लाख 27 हजार 523 रुपये अपने पास होने की जानकारी दी थी। इस बार यह बढ़कर एक करोड़ 93 लाख हो गई है। वहीं बात की जाए उनकी पत्नी सुनीता गहलोत की तो उनके खातों में पांच साल पहले 39 लाख 27 हजार 241 रुपये थे, जो इस बार बढ़कर 65 लाख से अधिक हो गए हैं। 

सीएम गहलोत ने नामांकन पत्र में दी डिटेल
  • सीएम के पास 20 हजार नकद, पत्नी के पास 10 हजार नकद
  • सीएम के बैंक खातों में 1.93 करोड़ जमा, पत्नी के नाम बैंक में 65 लाख जमा
  • सीएम के पास आधा तोला सोना
  • खुद के पास कोई वाहन नहीं
  • सीएम के पास विधानसभा का दिया हुआ एक आईफोन, 2 फ्रीज, 2 AC  और 2 कलर टीवी 
  • जोधपुर के मंडोर में 23 बीघा पैतृक खेती की जमीन, उसका सात करोड़ बाजार मूल्य
  • मूंडवा, नागौर में पैतृक प्लॉट में आधा हिस्सा, जोधपुर के महामंदिर के पैतृक प्लॉट में आधा हिस्सा-बाजार कीमत 38.55 लाख रुपये
  • सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ चार केस पेंडिंग, दिल्ली में एक और जयपुर में तीन केस
लगातार पांच बार यहां से विधायक
गहलोत ने 1977 में पहली बार सरदारपुर से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। इसके बाद 1980 में लोकसभा का चुनाव लड़ा। 1999 में दूसरी बार सीएम बनने के बाद सरदारपुरा से उपचुनाव के लिए नामांकन किया। इसके बाद से लगातार पांच बार यहां से विधायक चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed