फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Civic Body Elections Uproar during nomination filing in Mathania; Divya Maderna sits on a sit-in pro

राजस्थान निकाय चुनाव: मथानिया में नामांकन के दौरान हंगामा, आरओ कक्ष के बाहर धरने पर बैठीं दिव्या मदेरणा

Mon, 31 Aug 2026 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 31 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

मथानिया नगर पालिका चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सियासी हंगामा हुआ। पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा आरओ कक्ष के बाहर धरने पर बैठीं। उन्होंने भाजपा विधायक भैराराम सियोल पर समय सीमा खत्म होने के बाद भी कक्ष में रहने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Body Elections Uproar during nomination filing in Mathania; Divya Maderna sits on a sit-in pro
दिव्या मदेरणा ने लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथानिया नगर पालिका चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को सियासी हंगामा हो गया। ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने भाजपा विधायक भैराराम सियोल पर निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी आरओ कक्ष में मौजूद रहने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

समय सीमा को लेकर हुआ विवाद
नामांकन दाखिल करने का समय सोमवार दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था। दिव्या मदेरणा ने आरोप लगाया कि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी दोपहर 3:05 बजे तक भाजपा विधायक भैराराम सियोल आरओ कक्ष के अंदर मौजूद थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान कक्ष का मुख्य दरवाजा बंद था।

विज्ञापन




पढ़ें: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

दिव्या मदेरणा ने मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन से आरओ कक्ष में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालने की मांग की। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया। इसके बाद दिव्या मदेरणा नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं और आरओ कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गईं। इससे मौके पर राजनीतिक माहौल गरमा गया।

25 वार्डों के लिए दाखिल हुए नामांकन
मथानिया नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अंतिम समय तक अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक नहीं की। दोनों दलों ने प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न सीधे रिटर्निंग अधिकारी के पास भेजे। विभिन्न वार्डों से दावेदार ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ रैली के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

मथानिया नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी दिव्या मदेरणा आरओ कक्ष के बाहर धरने पर बैठी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed