फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan ASI Dies of Heart Attack During Promotion Exam After Completing Running Test

राजस्थान: पदोन्नति परीक्षा के दौरान एएसआई की हार्ट अटैक से मौत, दौड़ पूरी करने के बाद बिगड़ी तबीयत

Fri, 09 Oct 2026 04:20 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 09 Oct 2026 04:20 PM IST
सार

जोधपुर के मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पदोन्नति की शारीरिक परीक्षा देने आए बाड़मेर निवासी 50 वर्षीय एएसआई दुर्गाराम की मौत हो गई। दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें मंदिर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan ASI Dies of Heart Attack During Promotion Exam After Completing Running Test
राजस्थान पुलिस - फोटो : राजस्थान पुलिस वेबसाइट

विस्तार

जोधपुर के मंडोर में राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरपीटीसी) परिसर के भीतर पदोन्नति की शारीरिक परीक्षा देने आए एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। बाड़मेर जिले के नेतराड़ गांव के निवासी 50 वर्षीय एएसआई दुर्गाराम एएसआई पद से एसआई पद पर पदोन्नति हासिल करने के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षा में भाग लेने आए थे। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान दौड़ पूरी करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

दौड़ पूरी करने के बाद बिगड़ी तबीयत
जोधपुर के मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरपीटीसी) में आज सुबह सात बजे पदोन्नति परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई थी। बाड़मेर से आए एएसआई दुर्गाराम समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया के तहत एएसआई दुर्गाराम ने दो किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर ली थी। दौड़ पूरी होने के बाद अगले चरण के रूप में पीटी का आयोजन होना तय किया गया था। हालांकि, पीटी प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले ही करीब साढ़े आठ बजे एएसआई दुर्गाराम के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चूरू: साधु की मौत पर बवाल, 50 घंटे बाद समाधि से निकाला गया शव; छह लोगों पर हत्या का केस, दो हिरासत में लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सीने में अचानक दर्द होने और तबीयत बिगड़ने पर वहां मौजूद साथियों ने उन्हें तत्काल पास में स्थित मंदिर अस्पताल पहुंचाया। मंदिर अस्पताल ले जाने के बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में सामने आई जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र परिसर में ही एएसआई दुर्गाराम को दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed