फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Pride Month: Transgenders rally on the road dancing and singing

Pride Month: ट्रांसजेंडरों ने सड़क पर नाचते-गाते निकली रैली, देशभर से एकजुट हुए लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोग

Tue, 13 Jun 2023 12:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 13 Jun 2023 12:29 PM IST
सार

लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय LGBTQ कम्युनिटी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन जोधपुर में किया गया।

विज्ञापन
Pride Month: Transgenders rally on the road dancing and singing
नाचते-गाते निकली रैली समुदाय के लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जून महीने को प्राइड माह के रूप में मनाया जाता है। इस महीने में लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों को लेकर चर्चा की जाती है। लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय LGBTQ कम्युनिटी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन जोधपुर में किया गया। यहां देश भर से आए लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रैली में शिरकत की।

विज्ञापन


संभली ट्रस्ट के सौजन्य और ब्रिटिश उप उच्चायोग अहमदाबाद के सहयोग से लैंगिक अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए जागरूकता रैली का आयोजन जोधपुर में किया गया। यह रैली राइकाबाग से होते हुए राजीव गांधी चौक, नई सड़क चौराहे तक निकाल आपसी भाईचारे और समाज में समान अधिकार मिलने के लिए निकाली गई।
विज्ञापन


संभली ट्रस्ट के संस्थापक गोविंद राठौड़ में बताया कि लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय को रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत से स्कूल, दफ्तर, घर, पड़ोस में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। कई बार होता है कि अत्याचार सहन करते इस समुदाय के लोगों के पास कहीं भी सुरक्षित स्थान नहीं रहता। संस्था इन्हें मानसिक, शारीरिक पीड़ा होने पर कानूनी सहायता देती है। इनके अधिकारों का संरक्षण दिलवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में किन्नर समुदाय की सरोज मौसी और कांता बुआ ने अपने साथियों के साथ शिरकत की। दोनों किन्नर समुदाय के प्रतीक और मुख्य पदाधिकारी से होने के नाते समाज में भेदभाव मिटाने का संदेश देते दिखाई दिए। रैली के आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर जैसे शहरों से लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की बात करने के लिए समाजसेवक भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed