फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   police disclosed that plan to implicate revenue minister Ramlal Jat in honeytrap through the model

राजस्थान: मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने की रची थी साजिश, मॉडल के 7वीं मंजिल से कूदने पर मामला पड़ा उल्टा, आरोपी गिरफ्त में

Wed, 02 Feb 2022 10:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Feb 2022 10:58 AM IST
सार

महिला मॉडल को उसका एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था, ताकि वह मंत्री के साथ संबंध बनाए और आरोपी मंत्री से अपना काम निकलवा सकें।

विज्ञापन
police disclosed that plan to implicate revenue minister Ramlal Jat in honeytrap through the model
पुलिस गिरफ्त में आरोपी दीपिका और अक्षत। - फोटो : Social Media

विस्तार

कुछ दिन पहले एक महिला मॉडल ने होटल की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस मॉडल के साथ राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची जा रही थी। हालांकि साजिशकर्ता अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन


जोधपुर के डीसीपी भुवन भूषण ने बताया कि आरोपी दीपिका और अक्षत ने अपनी प्लानिंग के तहत मॉडल का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल करने लगे थे। मॉडल के जरिए रामलाल जाट को फंसाने की योजना थी। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर मॉडल पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह मंत्री रामलाल जाट के साथ नजदीकी बढ़ाए और संबंध बनाए।
विज्ञापन


परेशान होकर मॉडल ने उठाया कदम
वीडियो बनाकर दोनों आरोपी दीपिका और अक्षत मॉडल पर दबाव बनाने लगे। लेकिन महिला के सुसाइड करने की कोशिश से उनका दांव उल्टा पड़ गया और दोनों औरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। परेशान होकर इसके बाद मॉडल ने सुसाइड करने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री से मिल चुके थे आरोपी दीपिका और अक्षत
डीसीपी ने बताया कि दीपिका और अक्षत ने भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में मंत्री रामलाल जाट से मुलाकात भी की थी और इस दौरान दो अन्य लड़कियां भी साथ थीं। लेकिन उस समय कुछ समस्याओं को लेकर बात हुई थी। इस दौरान मंत्री को कुछ कागज भी दिखाए लेकिन उन्होंने कहा कि यह मामला उनके क्षेत्र से बाहर है तो बात नहीं बनी थी। काम को निकलवाने के लिए मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश थी ताकि अपना काम करवाया जा सके।


परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों ने फोटो शूट के नाम पर उसके नहाते हुए वीडियो बना लिए थे। वीडियो बनाने के बाद उसे  एक नेता के साथ सोने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। वहीं इस मामले पर पुलिस ने मॉडल से मंगलवार को डेढ़ घंटे पूछताछ की। मॉडल के भाई ने मामला दर्ज कराया है और इस मामले पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed