फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: जोधपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख से ज्यादा की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2022 02:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Oct 2022 02:50 PM IST
सार

जोधपुर में एसीबी की टीम ने एक पटवारी को 25 लाख 21 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने परिवादी से बेशकीमती जमीन का नामांतरण कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
Patwari arrested for taking bribe of more than 25 lakhs in Jodhpur
जोधपुर में 25.21 लाख की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
जोधपुर में एसीबी की टीम ने एक पटवारी को 25 लाख 21 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी बीरबलराम विश्नोई हल्का पूंजला में पटवारी के पद पर पदस्थ है। उसने परिवादी से बेशकीमती जमीन का नामांतरण करने के एवज में 25 लाख 21 रुपये की पेशकश की थी, बुधवार को एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने डीजी बीएल सोनी, एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।

 
Patwari arrested for taking bribe of more than 25 lakhs in Jodhpur
पटवारी के घर पर जारी एसीबी की जांच - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी. की जोधपुर शहर इकाई को  परिवादी ने शिकायत दी गई कि उसकी खरीदशुदा जमीन का नामान्तकरण खोलने एवं तरमीम करने के बाद जमाबन्दी, नामान्तकरण की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के एवज में बीरबलराम विश्नोई पटवारी ने 25 लाख 21 हजार रुपये मांगे थे, साथ ही कुल जमीन में से एक प्लॉट भी रिश्वत के रूप में मांगा था। पटवारी द्वारा परिवादी को रजिस्ट्री करवाने या 50 लाख रुपये रिश्वत राशि के रूप में मांगकर परेशान किया जा रहा था, जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा तथा एसीबी जोधपुर शहर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गसिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया।
 
Patwari arrested for taking bribe of more than 25 lakhs in Jodhpur
पटवारी का घर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मनीष वैष्णव पुलिस निरीक्षक ने टीम के साथ पटवारी को ट्रेप कार्रवाई करते हुए बीरबलराम विश्नोई पुत्र खींयाराम को रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायत से पूर्व ही 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि वसूल ली गई थी। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच का जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed