{"_id":"640e81ab6dbc2bf4c7051428","slug":"minister-gajendra-singh-shekhawat-reached-jodhpur-to-visit-luni-and-nathdwara-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: लूणी और नाथद्वारा के दौरे पर मंत्री शेखावत, श्रीनाथ जी से राजस्थान में शांति और समृद्धि का मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: लूणी और नाथद्वारा के दौरे पर मंत्री शेखावत, श्रीनाथ जी से राजस्थान में शांति और समृद्धि का मांगा आशीष
Mon, 13 Mar 2023 07:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 Mar 2023 07:21 AM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री लूणी और नाथद्वारा के दौरे के लिए जोधपुर पहुंचे। यहां नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने शिकारपुरा में संत श्री राजाराम आश्रम में हाजिरी भी लगाई।
विज्ञापन
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथ के द्वार पर मत्था टेका और राजस्थान में शांति और समृद्धि के लिए आशीष मांगा।
विज्ञापन
सुबह केंद्रीय मंत्री शेखावत जोधपुर पहुंचे, जहां नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ ने उनका स्वागत किया। जोधपुर से शेखावत लूणी और नाथद्वारा गए। उन्होंने ट्वीट किया कि लूणी जाऊं और नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथ के द्वारे पर मत्था न टेकूं, ऐसा कभी होता नहीं। शेखावत ने कार्यकर्ता साथियों संग जगत के पालनहार के दर्शन कर राजस्थान में शांति और समृद्धि का आशीष मांगा।
विज्ञापन
शेखावत ने बताया कि लूणी क्षेत्र का दौरा कर जनता जनार्दन से रूबरू हुआ। साथ ही, शिकारपुरा में संत श्री राजाराम आश्रम में हाजिरी लगाई और रंग पंचमी के पावन अवसर पर गांवों से आए गैर नृत्य दलों के साथ उत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन
इससे पहले, केंद्रीय मंत्री शेखावत शनिवार को पुणे में शिवराणा फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रवासी राजस्थानियों के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि राजस्थान का रंग जहां बिखरता है, भाईचारा और तरक्की साथ चलते हैं।