फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya and Amanat's marriage took place at Umaid Bhawan Palace

Karthikeya-Amanat Wedding: कार्तिकेय की 'अमानत' का उम्मेद पैलेस बना गवाह, देखें वीआईपी शादी की खास तस्वीरें

Thu, 06 Mar 2025 10:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Mar 2025 10:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय और लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत की शादी उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में संपन्न हुई। शादी में राजनीति, उद्योग और प्रशासन जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

विज्ञापन
Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya and Amanat's marriage took place at Umaid Bhawan Palace
एक दूजे के हुए कार्तिकेय और अमानत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय आज शादी के बंधन में बंध गए। दो दिन से जोधपुर में इस शाही शादी की धूम मची हुई है। कार्तिकेय लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ सात फेरे ले लिए। इस दौरान जोड़े को आशीर्वाद ने दे राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां जोधपुर उम्मेद भवन पैलेस में पहुंची। शादी के बाद इंदौर और दिल्ली में अलग से रिसेप्शन रखे गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

'बाबा' का 'मामा' ने किया स्वागत

Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya and Amanat's marriage took place at Umaid Bhawan Palace
किरोड़ीलाल का स्वागत करते शिवराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विवाह समारोह में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जिससे यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई।
 

शिवराज के साथ थिरके सिंधिया

Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya and Amanat's marriage took place at Umaid Bhawan Palace
शिवराज के साथ सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज सिंह के बेटे के शादी समारोह में शिरकत करने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शाम को जोधपुर पहुंचे गए। एयरपोर्ट पर भाजपा के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की। उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित हो रहा है कार्तिकेय और अमानत का विवाह समारोह।



 
विज्ञापन

सीएम के साथ शरीक हुए VIP

Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya and Amanat's marriage took place at Umaid Bhawan Palace
शादी समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री और अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय की शाही शादी में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उद्योगपति अरुण नायर, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रभुराम चौधरी जोधपुर पहुंचे हुए हैं।



ये था तय कार्यक्रम

Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya and Amanat's marriage took place at Umaid Bhawan Palace
खुशी में झूमते शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
कार्तिकेय और अमानत की शादी में संगीतमय फेरे का समय गुरुवार शाम 7 से 9 बजे बरादरी लॉन्स उम्मेद भवन पैलेस में तय हुआ है। इसके साथ 9 से 11 बजे तक बरादरी लॉन्स उम्मेद भवन पैलेस में साजन गोठ और 11 बजे बरादरी लॉन्स से विदाई का कार्यक्रम तय हुआ है।

पिछले साल हुई थी सगाई

Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya and Amanat's marriage took place at Umaid Bhawan Palace
शिव परिवार की अमानत - फोटो : अमर उजाला
अमानत बंसल ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। दोनों की सगाई पिछले साल 17 अक्तूबर को दिल्ली में हुई थी।

मानत और कार्तिकेय ने शिवराज सिंह को श्रीरामचरितमानस भेंट की

Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya and Amanat's marriage took place at Umaid Bhawan Palace
शादी से एक दिन मनाया गया पहले शिवराज सिंह का जन्मदिन। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ मंगलवार को जोधपुर पहुंचे थे। दो दिन से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की धूम मची हुई है। मंगलवार देर रात शिवराज और अनुपम बंसल के परिवार ने साथ मिलकर उम्मेद भवन पैलेस में डिनर किया। ये आयोजन शिवराज सिंह के जन्मदिन का था। शिवराज ने अपना बर्थ डे केक काटा। इस दौरान अमानत और कार्तिकेय ने शिवराज सिंह को श्रीरामचरितमानस भेंट की। इस उपहार से के शिवराज बहुत प्रसन्न हुए। बुधवार रात को संगीत समारोह में शिवराज सिंह ने पत्नी के साथ डांस किया। परिवार के अन्य सदस्य और मेहमान भी इस शाही शादी के समारोह में जमकर मस्ती कर रहे हैं। उम्मेद पैलेस में दिन में मेहंदी की रस्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed