{"_id":"6614f5775bff3bfc310adb8b","slug":"jodhpur-news-union-minister-shekhawat-did-pranayam-with-friends-in-ashoka-udyan-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: अशोक उद्यान पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया प्राणायाम, नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: अशोक उद्यान पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया प्राणायाम, नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
Tue, 09 Apr 2024 01:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:29 PM IST
सार
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने ने मोहिनी योग कला संस्थान के सदस्यों के साथ योग प्राणायाम किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया योग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार सुबह अशोक उद्यान से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। वे मॉर्निंग वॉक पर गणमान्य लोगों और मित्रों से मिले। सभी को नवरात्रि और नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुभकामनाएं दीं। केन्द्रीय मंत्री का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने ने मोहिनी योग कला संस्थान के सदस्यों के साथ योग प्राणायाम किया। उन्होंने प्राकृतिक ज्यूस का आनंद लिया। शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
विज्ञापन
शेखावत ने प्रधान चुनाव कार्यालय में भारत माता की पूजा अर्चना की। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुभकामनाएं दीं।