फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News Union Minister Gajendra Shekhawat engraved Jai Shri Ram on wall

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने दीवार पर उकेरा जय श्रीराम, विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

Wed, 14 Feb 2024 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 07:41 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में दीवार पर जय श्रीराम लिखा। इस दौरान शेखावत ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

विज्ञापन
Jodhpur News Union Minister Gajendra Shekhawat engraved Jai Shri Ram on wall
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। 500 साल के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में भव्य मन्दिर में बिराजे हैं। बुधवार को भगवान श्रीराम के चरित्र चित्रण और जीवनी पर आधारित चित्रकारी के कार्य का शुभारंभ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 11 में किया गया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भी दीवार पर जयश्रीराम उकेरा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि नगर निगम दक्षिण की महापौर विनीता सेठ के सानिध्य में आरम्भ किया गया यह अभियान सराहनीय है। पार्क की दीवारों पर युवाओं और विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंग उकेरे। कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, नगर निगम दक्षिण की महापौर विनीता सेठ व नगर निगम दक्षिण के उप महापौर किशन लड्डा, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शेखावत बसंत पंचमी और गुप्त नवरात्रि के अवसर पर सेक्टर 19 स्थित मां लटियाल माता के दरबार में चल रहे सत चंडीयज्ञ और पाटोत्सव में शामिल हुए। माता के दर्शन कर धोक लगाई और यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने मां सरस्वती का पूजन किया और श्री त्रिपुर सुन्दरी माता व श्री अर्द्धनारीश्वर महादेव के दर्शन किए। शेखावत ने स्वागत अभिनंदन के लिए सभी का आभार। इस नगर निगम दक्षिण की महापौर विनीता सेठ भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री शेखावत दिव्य भारती विद्या मन्दिर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। शेखावत ने कहा कि करीब चालीस वर्ष पुराने इस विद्यालय में आकर सुकून मिला कि यहां पर बच्चों को संस्कारवान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी तो मुझे भी विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां ताजा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत श्री विश्वकर्मा जांगिड पंचायत के सामूहिक विवाह सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जो हिमालय और गंगा का संबंध है, वही संबंध विश्वकर्मा समाज और भाजपा का है। शेखावत ने पंचायत की ओर से किए गए स्वागत अभिनंदन का आभार जताया। इससे पहले, शेखावत ने अपने निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात की। इस दौरान समस्याओं को सुना और यथासंभव निराकरण का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed